सब्सक्राइब करें

Ustaad Bhagat Singh Collection: वीकएंड के बाद मुंह के बल गिरी 'उस्ताद भगत सिंह', जानें सोमवार का कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Mon, 23 Mar 2026 08:41 PM IST
सार

Ustaad Bhagat Singh Box Office Report: 'धुरंधर 2' के आगे 'उस्ताद भगत सिंह' नहीं टिक पा रही है। सोमवार को इसके कलेक्शन में काफी गिरावट देखने को मिली है। आइए जानते हैं पांचवें दिन इसने कितनी कमाई की है।

विज्ञापन
Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection day 5 total earning on monday
उस्ताद भगत सिंह - फोटो : अमर उजाला

19 मार्च को सिनेमाघरों में रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' के साथ पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' रिलीज हुई। 'धुरंधर 2' जहां कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ रही है, वहीं 'उस्ताद भगत सिंह' बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। आइए जानते हैं फिल्म ने पांचवें दिन यानी सोमवार को कितना कलेक्शन किया है?

Trending Videos
Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection day 5 total earning on monday
उस्ताद भगत सिंह - फोटो : X
फिल्म का अब तक का कलेक्शन
  • 'उस्ताद भगत सिंह' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 34.75 करोड़ रुपये से खाता खोला। 
  • दूसरे दिन इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई और इसने 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
  • तीसरे दिन इसने 9.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
  • चौथे दिन एक बार फिर फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई और इसका कलेक्शन 7.50 करोड़ रुपये रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection day 5 total earning on monday
फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
'उस्ताद भगत सिंह' का पांचवें दिन का कलेक्शन
पांचवें दिन फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' के कलेक्शन में काफी गिरावट देखने को मिल रही है। सोमवार को इसने खबर लिखे जाने तक सिर्फ 1.24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह से फिल्म का कुल कलेक्शन 61.54 करोड़ रुपये हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपये है।
Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection day 5 total earning on monday
उस्ताद भगत सिंह - फोटो : एक्स@OGcults
'धुरंधर 2' के सामने पस्त हुई 'उस्ताद भगत सिंह'
सिनेमाघरों में 'उस्ताद भगत सिंह' के सामने 'धुरंधर 2' लगी हुई है। 'धुरंधर 2' की कमाई का असर इस फिल्म पर पड़ रहा है। आज खबर लिखे जाने तक 'धुरंधर 2' ने 34.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस तरह से पांच दिनों में इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 488.22 करोड़ रुपये हो गया है। देर रात इस कलेक्शन में इजाफा हो सकता है। 
विज्ञापन
Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection day 5 total earning on monday
'उस्ताद भगत सिंह' - फोटो : X
क्या है फिल्म की कहानी?
तेलुगु एक्शन-ड्रामा फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' के निर्देशक हरीश शंकर हैं। इसमें पवन कल्याण के अलावा श्री लीला और राशि खन्ना ने अहम भूमिका निभाई है। इसमें एक ईमानदार पुलिस अफसर की कहानी दिखाई गई है। वह अन्याय और भ्रष्ट ताकतों के खिलाफ लड़ते हैं। फिल्म में वह एक आदिवासी लड़के के रूप में अपने मजबूत मूल्यों के साथ बुराई को खत्म करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed