सब्सक्राइब करें

Ajith Kumar: एक्शन करने वाले अजित कुमार जबर्दस्त डांस करते आए नजर, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 26 Dec 2024 10:47 AM IST
सार

Ajith Kumar: अजित कुमार अपनी एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, इस बार वह अपने डांस की वजह से सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।

विज्ञापन
Vidaamuyarchi actor Ajith Kumar Dance on Pushpa oo antava Song went viral on Social media
अजित कुमार - फोटो : एक्स

अजित कुमार की गिनती तमिल फिल्मों के सबसे बड़े सितारों में होती है। हाल ही में वह एक शादी समारोह में शामिल हुए थे, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेता अपनी एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपने डांस से तहलका मचा दिया है।

Trending Videos
Vidaamuyarchi actor Ajith Kumar Dance on Pushpa oo antava Song went viral on Social media
अजित कुमार - फोटो : एक्स
जमकर थिरके अजित कुमार

वायरल वीडियो में अजित कुमार को 'ओ अंटावा' गाने पर जबर्दस्त डांस करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में अजित शादी के आयोजन में शिरकत करते हुए दिल खोलकर नाचते दिख रहे हैं। उन्होंने शादी के इस मौके पर ब्लैक टक्सीडो पहना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vidaamuyarchi actor Ajith Kumar Dance on Pushpa oo antava Song went viral on Social media
अजित कुमार - फोटो : एक्स
वीडियो ने फैंस को किया खुश

इस वीडियो में अजित ने 'पुष्पा' के गाने पर समंथा और अल्लू अर्जुन की ऊर्जा को अपनाया और उसमें अपना खास स्टाइल ऐड किया। अजित के साथ शादी में शामिल अन्य मेहमान भी उनके साथ डांस करते हुए दिखे। इस वीडियो ने अजित, अल्लू अर्जुन, समंथा और 'पुष्पा' फ्रेंचाइजी के फैंस को खुश कर दिया है।
यह भी पढ़ें- Katrina Kaif: कैटरीना कैफ-विक्की कौशल ने मनाई क्रिसमस पार्टी, दिखा प्यारा सांता क्लॉज, तोहफों के साथ लिखा नोट

Vidaamuyarchi actor Ajith Kumar Dance on Pushpa oo antava Song went viral on Social media
पुष्पा 2 से अल्लू अर्जुन का एक और धांसू लुक - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
पुष्पा फ्रेंचाइजी ने रचा है इतिहास

'पुष्पा' की बात करें तो इस फ्रेंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा है। पहली फिल्म 'पुष्पा: द राइज' ने तेलुगू और हिंदी दोनों भाषाओं में जबर्दस्त सफलता हासिल की थी। इसका सीक्वल 'पुष्पा 2: द रूल' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। इस महीने की शुरुआत में रिलीज हुई इस फिल्म ने खासतौर पर हिंदी भाषा में शानदार कारोबार किया है। ताजा आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने क्रिसमस के दिन 'बेबी जॉन' से ज्यादा कमाई की। फिल्म के हिंदी संस्करण ने 15 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, अन्य संस्करणों को मिलाकर फिल्म ने कुल 19.75 करोड़ का कारोबार किया। इस फिल्म का भारत में अब तक का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1109.85 करोड़ रुपये हो गया है।
यह भी पढ़ें-  Boney Kapoor: जब यह रोल करके दो-तीन दिनों तक नहीं नहाए अनिल कपूर, बड़े भैया बोनी कपूर ने सुनाया मजेदार किस्सा

विज्ञापन
Vidaamuyarchi actor Ajith Kumar Dance on Pushpa oo antava Song went viral on Social media
विदा मुयार्ची-अजित कुमार - फोटो : एक्स
इन दो फिल्मों में दिखेंगे अजित कुमार

वर्क फ्रंट की बात करें तो अजित अपनी आगामी फिल्मों में व्यस्त हैं। उन्होंने 'थुनिवु' के बाद दो बैक-टू-बैक फिल्में पूरी की हैं। वह 'विदामुयार्ची' और 'गुड बैड अगली' में नजर आने वाले हैं। अजित के फैंस इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'गुड बैड अगली' को आदिक रवीचंद्रन ने निर्देशित किया है। यह फिल्म आगामी पोंगल त्योहार पर रिलीज होने की उम्मीद है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed