साउथ स्टार विजय देवरकोंडा ने इस साल 'लाइगर' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में उन्होंने एक बॉक्सर का किरदार निभाया था, जिसके लिए अभिनेता ने ट्रेनिंग ली थी। इसी बीच उन्हें कंधे में चोट आ गई थी। अब अभिनेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपना हेल्थ अपडेट दिया है। अभिनेता ने बताया है कि वह आठ महीने बाद अपनी चोट से उबर आए हैं।
Vijay Deverakonda: आठ महीने बाद कंधे की चोट से उबरे विजय देवरकोंडा, फिर से काम पर लौटने के लिए हैं बेताब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजय देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो स्टोरी शेयर की है, जिसमें उनके कटे-फटे हाथ दिख रहे हैं। इसके साथ उन्होंने बताया है कि वह आठ महीने बाद अपने कंधे में लगी चोट से उबर गए हैं। उन्होंने लिखा, आठ महीने के रिहैब के बाद पीठ लगभग ठीक हो गई है। अंदर का जानवर बाहर आने के लिए तैयार है, बहुत लंबे समय तक कैद में था। हार्ड वर्क करो और सभी को प्यार।
Hema Malini: हेमा मालिनी ने 'राधा' बन कान्हा संग रचाया महारास, बंशी की धुन पर गूंजी पायल की झनकार

विजय देवरकोंडा स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'लाइगर' में अनन्या पांडे के साथ दिखाई दिए थे। पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों की ओर से बढ़िया रिस्पांस नहीं मिला था और विजय की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म में राम्या कृष्णन भी नजर आई थीं। लेकिन ट्रेलर को मिले अच्छे रिस्पांस के बाद भी यह फिल्म सिनेमाघरों तक दर्शकों को लाने में असफल साबित हुई थी।
Ranveer Singh: MIFF में पहली एक्टिंग मास्टरक्लास का संचालन करेंगे रणवीर,एक्टर की फिल्मों की भी होगी स्क्रीनिंग
वहीं, इन दिनों विजय देवरकोंडा अपनी फिल्म 'जन गण मन' की तैयारी में जुटे हुए हैं। इस फिल्म का निर्देशन भी पुरी जगन्नाथ कर रहे हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि यह अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। इसके अलावा वह सामंथा रुथ प्रभु के साथ 'कुशी' में नजर आने वाले हैं।
Rajeev Sen: राजीव ने किया चारू के दिल में अपने लिए प्यार होने का दावा, कहा- आपके लिए दरवाजे अभी भी खुले हैं