फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rashmika Mandanna: लगातार जारी ट्रोलिंग से परेशान हुईं रश्मिका मंदाना, पोस्ट शेयर कर कही दिल की बात

Wed, 09 Nov 2022 12:05 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 09 Nov 2022 12:05 PM IST
सार

साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अपनी फिल्मों और शानदार अभिनय के लिए देश भर में काफी मशहूर हैं। नेशनल क्रश कही जाने वाली एक्ट्रेस अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं।

विज्ञापन
Rashmika Mandanna shares a post expressing her pain on receiving hate says Its heartbreaking ang demoralizing
rashmika mandanna - फोटो : instagram

साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अपनी फिल्मों और शानदार अभिनय के लिए देश भर में काफी मशहूर हैं। नेशनल क्रश कही जाने वाली एक्ट्रेस अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। बीते कुछ दिनों से अभिनेत्री विजय देवरकोंडा संग अपने रिलेशन को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हालांकि, इस बारे में दोनों कलाकारों में से किसी ने भी कभी खुलकर बात नहीं की है। हाल ही में अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म गुडबाय से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने हाल ही में एक पोस्ट के जरिए ट्रोल्स को फटकार लगाते हुए अपने दिल की बात कही है।

Rashmika Mandanna shares a post expressing her pain on receiving hate says Its heartbreaking ang demoralizing
rashmika mandanna - फोटो : instagram

हाल ही में साझा किए गए इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने बताया कि इंटरनेट पर उनके खिलाफ चल रही अफवाहों से वह काफी निराश हैं। इससे उनके दिल पर गहरी लगी है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लोग उनके खिलाफ झूठ फैला रहे हैं और किसी के भी साथ उनका नाम जोड़ रहे हैं, जिससे वह काफी परेशान हो गई हैं। इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा- बीते कुछ दिनों, हफ्तों और महीनों से मुझे कुछ चीजें परेशान कर रही हैं। मुझे लगता है कि यह सही समय है, जब मैं इस बारे में बात करूं। मैं सिर्फ अपने लिए बात कर रही हूं, कुछ ऐसा जो मुझे कई साल पहले करना चाहिए था।

Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक से पंगा लेना अर्चना गौतम को पड़ा भारी, मिला ऐसा करारा जवाब; हुई बोलती बंद

Rashmika Mandanna shares a post expressing her pain on receiving hate says Its heartbreaking ang demoralizing
रश्मिका मंदाना - फोटो : Instagram

एक्ट्रेस ने आगे लिखा- मैंने जब से करियर की शुरुआत की, तभी से काफी नफरत झेल रही हूं। ट्रोल्स और नकारात्मक लोग किसी पंचिंग बैग की तरह है। मैं जानती हूं कि मैंने जो जिंदगी चुनी है, उसके लिए काफी कीमत चुकानी पड़ती है। मैं समझती हूं कि मैं सभी लोगों से प्यार की उम्मीद नहीं कर सकती, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि जब तक आप मुझे स्वीकार नहीं करते, आप मेरे लिए नकारात्मकता उगल सकते हैं। आप सभी को खुश करने के लिए मैं हर दिन किस तरह काम करती हूं, यह सिर्फ मैं जानती हूं। मेरे द्वारा किए गए काम से आपको जो खुशी महसूस होती है, उसकी सबसे ज्यादा परवाह मुझे है।

Screw Dheela: ‘स्क्रू ढीला’ के लिए टाइगर श्रॉफ ने मांगी इतनी फीस, सुनते ही करण जौहर ने लिया बड़ा फैसला

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rashmika Mandanna shares a post expressing her pain on receiving hate says Its heartbreaking ang demoralizing
रश्मिका मंदाना - फोटो : Instagram

रश्मिका ने आगे लिखा- यह सब दिल तोड़ने वाला और मनोबल गिराने वाला है। मैंने देखा कि जो कुछ भी मैंने इंटरव्यू में कहा है उसे मेरे खिलाफ चलाया जा रहा है। इंटरनेट पर फैलाई जा रही इन अफवाहों से मेरे और इंडस्ट्री के अंदर या बाहर के संबंधों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। मैं रचनात्मक आलोचना का स्वागत करती हूं, क्योंकि यह मुझे बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। लेकिन नफरत और नकारात्मकता के साथ क्या है? मुझे लंबे समय तक इसे अनदेखा करने के लिए कहा गया, लेकिन अब यह बदतर हो चुका है। इस पोस्ट के जरिए में किसी को जीतने की कोशिश नहीं कर रही, लेकिन इस नफरत की वजह से मैं मजबूर महसूस नहीं करना चाहती। मैं आपके प्यार को जानती हूं और इसे स्वीकार करती हूं।

Gangubai Kathiawadi: देश ही विदेश भी हिट है आलिया भट्ट का स्टाइल, गंगूबाई बन रैंप वॉक करती दिखीं मॉडल्स


View this post on Instagram

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

विज्ञापन
Rashmika Mandanna shares a post expressing her pain on receiving hate says Its heartbreaking ang demoralizing
Rashmika Mandanna - फोटो : social media

अभिनेत्री ने अपने पोस्ट के अंत में लिखा कि- आपके निरंतर प्यार और समर्थन ने ही मुझे आगे बढ़ाया है और बाहर आकर यह सब कहने का साहस दिया है। मेरे अंदर सिर्फ अपने आसपास के सभी लोगों के लिए प्यार है, जिन लोगों के साथ मैंने अब तक काम किया है। मैं कड़ी मेहनत करूंगी क्योंकि जैसा मैंने कहा आपको खुश करना मुझे पसंद है। सभी पर दया करो। हम सब अपना बेस्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर रश्मिका का यह पोस्ट सामने आते ही तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस लगातार इस पर कमेंट कर अभिनेत्री का समर्थन करते हुए उन पर प्यार लुटा रहे हैं।

Har Har Mahadev: फिल्म के खिलाफ जारी विरोध पर मेकर्स ने दी सफाई, बयान जारी कर दर्शकों के साथ हिंसा की निंदा की

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed