यह साल शुरुआत से ही साउथ इंडस्ट्री के लिए काफी खास रहा है। बॉक्स ऑफिस पर इस साल साउथ की फिल्मों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ताबड़तोड़ कमाई की है। साउथ फिल्मों की बढ़ती लोकप्रियता की वजह से अब यहां के कलाकार भी देशभर में काफी मशहूर हो गए हैं। बॉलीवुड सितारों की तरह अब लोग साउथ इंडस्ट्री के सितारों के बारे में जानने के लिए भी काफी उत्सुक रहते हैं। लोगों ने अक्सर शाहरुख खान, सलमान खान और अमिताभ बच्चन जैसे सितारों के आलीशान घरों के बारे में सुना और पढ़ा होगा। लेकिन आज हम बात करेंगे साउथ इंडस्ट्री के सितारों के आशियाने के बारे में, जिनकी तस्वीरें देख आपकी आंखें चौंधिंया जाएंगी और कीमत सुन होश उड़ जाएंगे।
South Stars House: आलीशान घरों के मालिक हैं साउथ के ये फिल्मी सितारे, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
यह साल शुरुआत से ही साउथ इंडस्ट्री के लिए काफी खास रहा है। बॉक्स ऑफिस पर इस साल साउथ की फिल्मों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ताबड़तोड़ कमाई की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्लू अर्जुन
अपनी फिल्म पुष्पा से लोगों का दिल जीतने वाले साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन हैदराबाद जुबली हिल्स में रहते हैं। अभिनेता का इस जगह एक आलीशान बंगला है, जिसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपए बताई जाती है।
IFFI 2022: ऑस्ट्रेलियाई फिल्म 'अल्मा एंड ऑस्कर' से होगी आईएफएफआई की शुरुआत, यहां प्रदर्शित होगी फिल्म
राम चरण
टॉलीवुड एक्टर राम चरण की फिल्म आरआरआर इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक थी। यह फिल्म अभी भी जापान में कमाल का प्रदर्शन कर रही हैं। हाल ही में फिल्म ने कमाई के मामले में आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स को पीछे छोड़ दिया था। बात करें अभिनेता के आशियाने की तो रामचरण हैदराबाद में लगभग 38 करोड़ रुपये के घर के मालिक हैं।
Urfi Javed: उफ्फ! उर्फी जावेद को ये क्या हुआ? पट्टियों से ढका एक्ट्रेस का पूरा शरीर
यश
कन्नड़ सुपर स्टार यश की फिल्म केजीएफ 2 ने इस साल कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। फिल्म को देश-विदेश में लोगों की तरफ से काफी शानदार प्रतिक्रिया मिली। इसके बाद से ही यश देशभर में काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। बात करें एक्टर के घर की तो यश ने हाल ही में बेंगलुरु में आलीशान घर खरीदा है, जिसकी कीमत कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
Pathaan: रॉ के जासूसों का लगेगा 'टाइगर 3' में मेला, स्पेशल एजेंट ‘पठान’ के रूप में नजर आएंगे शाहरुख खान
प्रभास
अपनी फिल्म आदि पुरुष को लेकर चर्चा में रहने वाले साउथ सुपरस्टार प्रभास भी एक आलीशान बंगले के मालिक हैं। जल्द ही भगवान राम के किरदार में नजर आने वाले अभिनेता ने करीब 60 करेड़ का घर खरीदा है। अभिनेता का यह घर बेहद आलीशान है।
Hashiye Ke Superstar 6: घरों में बर्तन धोने वाले सुभाष बने फिल्म निर्माता, कैटरीना के मेकअपमैन की प्रेरक कहानी