फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vijay Sethupathi: उगादि के पर्व पर पुरी ने की विजय सेतुपति के साथ फिल्म की घोषणा, जानिए कब शुरू होगी शूटिंग

Sun, 30 Mar 2025 06:59 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 30 Mar 2025 06:59 PM IST
सार

Vijay Sethupathi: आज उगादि के पर्व पर साउथ निर्देशक पुरी जगन्नाध ने अपनी नई फिल्म की घोषणा सोशल मीडिया हैंडल पर की है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में साउथ अभिनेता विजय सेतुपति नजर आएंगे। जानिए फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी।
 

विज्ञापन
Vijay Sethupathi and Puri Jagannadh new film announced on ugadi festival Shooting starts in June 2025
विजय ने की नई फिल्म की घोषणा - फोटो : इंस्टाग्राम@actorvijaysethupathi
निर्देशक पुरी जगन्नाथ, जो कुछ समय से असफल फिल्मों की वजह से मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। आज पुरी ने उगादि के मौके पर एक नई फिल्म की घोषणा सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है, जिसमें मुख्य भूमिका में विजय सेतुपति नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग को लेकर भी अहम जानकारी सामने आई है। 
Vijay Sethupathi and Puri Jagannadh new film announced on ugadi festival Shooting starts in June 2025
पुरी जगन्नाथ की फिल्म में नजर आएंगे विजय - फोटो : इंस्टाग्राम@actorvijaysethupathi
पुरी जगन्नाथ की नई फिल्म
साउथ अभिनेता विजय सेतुपति जल्द ही निर्देशक पुरी जगन्नाथ की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। दरअसल, दोनों एक नई फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं, जो कई भाषाओं में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा इंस्टाग्राम पर की गई है। हालांकि फिल्म की बाकी स्टार कास्ट के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन यह तय है कि फिल्म में विजय मुख्य भूमिका निभाएंगे।
 
Vijay Sethupathi and Puri Jagannadh new film announced on ugadi festival Shooting starts in June 2025
विजय ने इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी फिल्म की जानकारी - फोटो : इंस्टाग्राम@actorvijaysethupathi
विजय का इंस्टाग्राम पोस्ट
विजय सेतुपति ने आज उगादि के शुभ दिन पर अपनी नई फिल्म की घोषणा एक तस्वीर शेयर करके दी है, जिसमें विजय के साथ पुरी नजर आ रहे हैं। विजय ने इस खास तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, ''एक सनसनीखेज सहयोग के साथ एक नए रोमांचक अध्याय की शुरुआत। शानदार निर्देशक पुरीजगन्नाध और दमदार कलाकार मक्कलसेल्वन ने सभी भारतीय भाषाओं में एक शानदार फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। फिल्म की शूटिंग जून में शुरू होगी।''

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Puri Connects (@puriconnects)


विज्ञापन
विज्ञापन
Vijay Sethupathi and Puri Jagannadh new film announced on ugadi festival Shooting starts in June 2025
इस फिल्म की शूटिंग जून में शुरू होगी - फोटो : इंस्टाग्राम@actorvijaysethupathi
कब शुरू होगी शूटिंग
पुरी जगन्नाथ और चार्मी कौर मिलकर पुरी कनेक्ट्स बैनर के तहत इस फिल्म को बनाएंगे। इस फिल्म की शूटिंग इस साल जून में शुरू की जाएगी। निर्देशक पुरी जगन्नाथ की आखिरी निर्देशित फिल्म 'लाइगर' थी, जिसमें विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। फैंस को उम्मीद है कि यह फिल्म पुरी जगन्नाथ की शानदार वापसी होगी।

यह भी पढ़ें:
Mahesh Babu: महेश बाबू की पत्नी नम्रता और बेटी सितारा ने मनाया उगादि का जश्न, अभिनेता ने भी दी फैंस को बधाई
 
विज्ञापन
Vijay Sethupathi and Puri Jagannadh new film announced on ugadi festival Shooting starts in June 2025
फिल्म ट्रेन में नजर आएंगे विजय - फोटो : इंस्टाग्राम@actorvijaysethupathi
विजय सेतुपति का वर्कफ्रंट
विजय सेतुपति की हालिया फिल्मों में से महाराजा है, जो 2024 में बड़ी हिट रही। इसके बाद 'विदुथलाई पार्ट 2' भी 2024 में रिलीज हुई थी। वहीं अब विजय 'ट्रेन' नाम की फिल्म शामिल है। ट्रेन 31 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें:
Prabhas Spirit: प्रभास की 'स्पिरिट' को लेकर आया नया अपडेट, निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने दी जानकारी..
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed