फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन फिल्मों में नजर आएंगे रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा, दर्शकों को मिलेगा रोमांस से लेकर एक्शन का जबरदस्त डोज

Sun, 01 Mar 2026 09:57 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Sun, 01 Mar 2026 09:57 PM IST
सार

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, जिन्हें फैंस प्यार से 'विरोश' कहते हैं, दोनों जल्द ही कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। ये दोनों स्टार्स हाल ही में शादी कर चुके हैं और अब स्क्रीन पर भी साथ दिखेंगे।

विज्ञापन
Virosh Upcoming Movies Rashmika in Pushpa 3 Animal Park Vijay in Raanabali and Rowdy Janardhana
रश्मिका और विजय - फोटो : X

फिलहाल 'विरोश' की जोड़ी को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं, क्योंकि उनकी केमिस्ट्री 'गीता गोविंदम' और 'डियर कमरेड' जैसी फिल्मों में पहले ही बहुत पसंद की गई है। अब शादी के बाद दोनों कई फिल्मों में नजर आएंगे। वहीं एक खास फिल्म में दोनों साथ नजर आने वाले हैं। इन सभी फिल्मों में आपको रोमांस के साथ जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा।

Virosh Upcoming Movies Rashmika in Pushpa 3 Animal Park Vijay in Raanabali and Rowdy Janardhana
कॉकटेल 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@homster

'कॉकटेल 2'
'कॉकटेल 2', 2012 की सुपरहिट फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है। इसका निर्देशन होमी अदजानिया कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्माण दिनेश विजन कर रहे हैं। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म मॉडर्न रिलेशनशिप पर आधारित है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। यह फिल्म इस साल 2026 में रिलीज हो सकती है।

Virosh Upcoming Movies Rashmika in Pushpa 3 Animal Park Vijay in Raanabali and Rowdy Janardhana
अल्लू और रश्मिका - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

'पुष्पा 3'
'पुष्पा 3: द रैम्पेज' का निर्देशन सुकुमार करेंगे। यह फिल्म 2028 में रिलीज हो सकती है। फिल्म में अल्लू अर्जुन एक बार फिर से पुष्पराज के रूप में नजर आएंगे। इसमें पुष्पा का अब तक का सबसे उग्र रूप दिखाया जा सकता है, जो पिछली किश्तों के बाद उनके साम्राज्य के पुनरुत्थान पर केंद्रित होगा। इस फिल्म में अल्लू के साथ मुख्य भूमिका श्रीवल्ली के किरदार में रश्मिका मंदाना नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Virosh Upcoming Movies Rashmika in Pushpa 3 Animal Park Vijay in Raanabali and Rowdy Janardhana
एनिमल पार्क - फोटो : सोशल मीडिया

'एनिमल पार्क'
'एनिमल पार्क' सुपरहिट फिल्म 'एनिमल' का बहुप्रतीक्षित सीक्वल है। रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म की शूटिंग 2027 के बीच में शुरू हो सकती है। इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा करेंगे। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में रणबीर कपूर डबल रोल (रणविजय और विलेन अजीज) में नजर आएंगे। उम्मीद है कि इस फिल्म में पहले से ज्यादा एक्शन देखने को मिलेगा। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका गीतांजलि के रोल में नजर आएंगी। 

विज्ञापन
Virosh Upcoming Movies Rashmika in Pushpa 3 Animal Park Vijay in Raanabali and Rowdy Janardhana
रणबाली - फोटो : इंस्टाग्राम-@mythriofficial

'रणबाली'
निर्देशन राहुल सांकृत्यान की फिल्म 'रणबाली' का पोस्टर हाल ही में जारी किया गया था। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा साथ नजर आएंगे। शादी के बाद यह विजय और रश्मिका की पहली फिल्म होगी, जिसमें वह साथ रोमांस करते नजर आएंगे। यह एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में विजय 'रणबाली' के किरदार में हैं और रश्मिका मंदाना 'जयम्मा' का रोल निभाएंगी। इस फिल्म में खलनायक का किरदार हॉलीवुड अभिनेता अर्नोल्ड वोस्लू निभा रहे हैं। यह फिल्म 11 सितंबर को दुनिया भर में रिलीज होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed