फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Virupaksha: गंभीर दुर्घटना के बाद साई धर्म तेज की बड़े पर्दे पर वापसी, फिर दिखेगा साउथ सितारे का जलवा

Tue, 18 Apr 2023 11:24 PM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 18 Apr 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Virupaksha: Sai Dharam Tej returns to the big screen after a serious accident South star will be seen again
साई धर्म तेज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तेलुगू सिनेमा स्टार साई धर्म तेज की वापसी दो साल के बाद फिल्म 'विरुपक्षा' से हो रही है। यह फिल्म सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के साथ ईद पर इस हफ्ते 21 अप्रैल को तेलुगू, तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज हो रही है। कार्तिक दांडू के निर्देशन में बनी यह एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमे  साई धर्म तेज के साथ संयुक्ता मेनन लीड भूमिका में हैं। 

Virupaksha: Sai Dharam Tej returns to the big screen after a serious accident South star will be seen again
साई धर्म तेज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता साई धर्म तेज  फिल्म 'विरुपक्षा' के जरिए दो साल के बाद अपने प्रशंसकों के बीच आ रहे हैं, इससे पहले साल 2021 में उनकी फिल्म 'गणतंत्र' रिलीज हुई थी। यह एक राजनीतिक ड्रामा फिल्म थी, जिसे देवा कट्टा ने निर्देशित किया गया था। इस फिल्म में साई धर्म तेज ने  एक आईएएस अधिकारी की भूमिका निभाई थी जो राजनीतिक व्यवस्था और प्रशासनिक मशीनरी में भ्रष्टाचार से निपटता है। वही बात करें 'विरुपक्षा' की तो यह फिल्म ग्रामीण परिवेश पर आधारित है।
Parineeti Chopra: राघव को डेट करने की अफवाहों के बीच परिणीति का बड़ा बयान, बताया- कैसे संभालती हैं स्पॉटलाइट

Virupaksha: Sai Dharam Tej returns to the big screen after a serious accident South star will be seen again
विरुपक्षा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'विरुपक्षा' ग्रामीण परिवेश पर आधारित थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी मोधम्बा मंदिर के आस पास घूमती है। फिल्म की शूटिंग मोधम्बा मंदिर का सेट बनाकर की गई है। दो साल के बाद अपनी इस फिल्म को लेकर अभिनेता साई धर्म तेज बहुत उत्साहित है। साई धर्म तेज ने तेलुगू सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में 'पिला नुव्वु लेनि जीविथम' से की थी। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी रिश्ते में साई धर्म तेज के मामा लगते हैं। अल्लू अर्जुन और रामचरण उनके कजिन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Virupaksha: Sai Dharam Tej returns to the big screen after a serious accident South star will be seen again
विरुपक्षा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साल 2021 में साई धर्म तेज एक सड़क दुर्घटना में हैदराबाद के दुर्गम चेरुवु ब्रिज के पास गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनको कॉलर बोन फ्रैक्चर हो गया था और हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में उनका काफी लंबे समय तक इलाज चला। पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद साई धर्म तेज ने फिल्म 'विरुपक्षा' की शूटिंग की और अब यह फिल्म रिलीज होने जा रही है।
Agent Trailer: रिलीज हुआ 'एजेंट' का धमाकेदार ट्रेलर, खतरनाक एक्शन करते दिखे अखिल अक्कि अक्किनेनी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed