साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपने अभिनय का जलवा बिखरने वाले कमल हासन ने पिछले साल 'विक्रम' से फिल्मी पर्दे पर धमाकेदार वापसी की थी। इस फिल्म को देश के कोने-कोने में फैले अभिनेता के फैंस ने जमकर सराहा था। विक्रम के बाद अब फैंस कमल हासन को 'इंडियन 2' में देखने के लिए बेकरार हैं। सभी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले काफी दिनों से चल रही 'इंडियन 2' की शूटिंग को कोरोना के कारण रोक दिया गया था, लेकिन बीते दिनों इसका दूसरा शेड्यूल दोबारा शुरू किया गया था। हालांकि, अब फिल्म के निर्देशक शंकर ने इसके दूसरे शूटिंग शेड्यूल की शूटिंग खत्म होने का एलान कर दिया है।
Indian 2: एस शंकर ने 'इंडियन 2' के लिए कमल हासन को कहा धन्यवाद, 'गेम चेंजर' को लेकर भी दिया बड़ा अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ के मशहूर निर्देशक शंकर इस समय 'इंडियन 2' पर काम कर रहे हैं, जो उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का जब से एलान हुआ है, तभी से इसको लेकर प्रशंसकों के बीच काफी बज बना हुआ है। क्योंकि यह 1996 की क्लासिक फिल्म 'इंडियन' का सीक्वल है। दिग्गज फिल्म निर्माता ने अब कमल हासन स्टारर इस फिल्म के बारे में एक रोमांचक अपडेट साझा किया है। उन्होंने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा करते हुए बताया कि उन्होंने इंडियन 2 का लेटेस्ट शेड्यूल पूरा कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आखिर कब इसका तीसरा शेड्यूल शुरू होगा।
Sonam Kapoor: पोस्ट प्रेग्नेंसी लुक पर सोनम कपूर का बयान, बोलीं- अब वैसी नहीं हूं जैसी पहले हुआ करती थी
आज शंकर ने खुलासा किया कि उन्होंने 'इंडियन 2' का एक और शूटिंग शेड्यूल पूरा कर लिया है। उन्होंने कमल हासन के साथ एक तस्वीर साझा की और उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। शंकर अपना ध्यान अब राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' पर लगाएंगे। इसके साथ ही निर्देशक ने बताया कि अगला शेड्यूल मई में शुरू होगा। शंकर ने ट्विटर पर लिखा, 'इस पावर-पैक शेड्यूल के लिए धन्यवाद कमल हासन सर। मई में फिर मिलेंगे!'
Thank you for this power-packed Schedule @ikamalhaasan sir 🔥 See you again in May! Will be moving from #Indian2Gamechanger for the climax!!! pic.twitter.com/J7WGmzCuxb
आपको बता दें, कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' साल 1996 में आई फिल्म 'इंडियन'। इस फिल्म में भी कमल हासन मुख्य भूमिका में थे। फिल्म का निर्देशन एस शंकर द्वारा किया जा रहा है। पहले पार्ट की तरह ही इस फिल्म में भी एक स्ट्रॉन्ग मैसेज होने की संभावना है। 'इंडियन 2' में काजल अग्रवाल मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
Irrfan Khan: आखिरी बार दमदार अदाकारी दिखाते नजर आएंगे इरफान खान, इस दिन रिलीज होगी 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन'
कमल हासन और काजल अग्रवाल के अलावा इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, प्रिया भवानी शंकर और सिद्धार्थ जैसे कलाकार शामिल हैं। 'इंडियन 2' का निर्माण सुबास्करण अलीराजा और उदयनिधि स्टालिन ने किया है। वहीं दूसरी तरफ, 'गेम चेंजर' एक राजनीतिक थ्रिलर है। इसमें राम चरण को एक नए और स्टाइलिश अवतार में देखा जाएगा। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी हैं।