फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Toxic: पेड़ काटने के विवाद के बीच जारी है 'टॉक्सिक' की शूटिंग, सेट पर जाते दिखे अभिनेता यश

Sat, 23 Nov 2024 07:05 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 23 Nov 2024 07:05 PM IST
सार

फिल्म टॉक्सिक की शूटिंग विवादों के बीच जारी है। हाल ही में यश मुंबई के वर्सोवा जेट्टी पर फिल्म की शूटिंग के लिए जाते हुए नजर आए।
 

विज्ञापन
Yash Continues Shooting for Toxic Amid Tree-Cutting Controversy Spotted Heading to Film Set
यश - फोटो : इंस्टाग्राम

'केजीएफ'  में अपने अभिनय से लोगों के दिलों पर छा जाने वाले अभिनेता यश अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक' में एक बार फिर अपना जलवा दिखाते नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। फिल्म के निर्माता इसे 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी में हैं। यह फिल्म सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय बनाया हुआ है। हाल ही में फिल्म की टीम पर अवैध रूप से पेड़ों को काटने के आरोप लगे थे। हालांकि, इन विवादों के बावजूद मुंबई में फिल्म की लगातार शूटिंग जारी है। 

Yash Continues Shooting for Toxic Amid Tree-Cutting Controversy Spotted Heading to Film Set
एक्टर यश - फोटो : सोशल मीडिया
यश का वीडियो आया सामने

हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें यश वर्सोवा जेट्टी पर एक फेरी की ओर बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। एक पैपराजी की ओर से साझा किए गए इस वीडियो में यश अपने कड़े सुरक्षा घेरे में घिरे हुए हैं।  उन्हें  बिना किसी से बातचीत किए फेरी की ओर बढ़ते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के कैप्शन में लिखा था, "यश को वर्सोवा जेट्टी पर 'टॉक्सिक' की शूटिंग के लिए जाते हुए क्लिक किया गया।"

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Snehkumar Zala (@snehzala)


Yash Continues Shooting for Toxic Amid Tree-Cutting Controversy Spotted Heading to Film Set
यश - फोटो : सोशल मीडिया
विवादों में घिर चुकी है 'टॉक्सिक'

बता दें कि 'टॉक्सिक' को अब तक शूटिंग के दौरान कई विवादों का सामना करना पड़ा है, जिससे फिल्म में देरी हुई है। हाल ही में कर्नाटक के पर्यावरण मंत्री ईश्वर खांडेरे ने आरोप लगाया था कि फिल्म के सेट बनाने के लिए बेंगलुरू के हिंदुस्तान मशीन टूल्स परिसर में अवैध रूप से सैकड़ों पेड़ काटे गए थे। मंत्री ने सेट पर निरीक्षण के दौरान उपग्रह चित्रों का हवाला देते हुए वन विभाग के अधिकारियों को संबंधित लोगों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yash Continues Shooting for Toxic Amid Tree-Cutting Controversy Spotted Heading to Film Set
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
कियारा करेंगी डेब्यू

फिल्म 'टॉक्सिक' का निर्देशन गीतू मोहनदास कर कर रही। फिल्म को लिखा भी उन्होंने ही है। इस फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, डेरेल डिसिल्वा, नयनतारा, हुमा कुरैशी, अक्षय ओबेरॉय, बेनेडिक्ट गैरेट और काइल पॉल भी नजर आएंगे। कियारा इस फिल्म से कन्नड़ इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। 

विज्ञापन
Yash Continues Shooting for Toxic Amid Tree-Cutting Controversy Spotted Heading to Film Set
फिल्म 'टॉक्सिक' - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के निर्माता भी हैं यश

यश इस फिल्म के निर्माता भी हैं और उनकी प्रोडक्शन हाउस मॉन्सटर माइंड क्रिएशंस केवीएन प्रोडक्शंस के साथ मिलकर फिल्म का नि्र्माण कर रही है। यह एक एक्शन-पैक फिल्म होगी, जिसमें नयनतारा यश की बहन का किरदार निभाएंगी। फिल्म का कथानक गोवा में एक ड्रग कार्टल पर आधारित है, जो 1950 और 1970 के दशक में सेट है। फिल्म में हुमा कुरैशी नकारात्मक किरदार में हैं।
Bigg Boss 18 : विवियन डीसेना के समर्थन में आईं दलजीत कौर, बिग बॉस पर साधा निशाना
संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed