फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Toxic: कानूनी विवाद में फंसी यश की फिल्म टॉक्सिक? सेट निर्माण के लिए पेड़ों की अवैध कटाई को लेकर बढ़ी मुसीबत

Wed, 30 Oct 2024 09:38 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 30 Oct 2024 09:38 AM IST
सार

Yash Toxic: कर्नाटक के वन मंत्री ईश्वर खंड्रे ने यश की फिल्म टॉक्सिक के सेट के निर्माण के लिए पेड़ों की अवैध कटाई को अनुमति देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
Yash starrer Toxic has landed in a controversy over the illegal cutting of trees for set construction
यश, टॉक्सिक - फोटो : इंस्टाग्राम @thenameisyash

साउथ सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं, जो फिल्म की कहानी और उनके कलाकार से जुड़ी हुई हैं। इसी क्रम में एक और खबर सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि अभिनेता की फिल्म पेड़ों की अवैध कटाई को लेकर कानूनी विवाद में फंस गई है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

Yash starrer Toxic has landed in a controversy over the illegal cutting of trees for set construction
फिल्म 'टॉक्सिक' - फोटो : इंस्टाग्राम
मुश्किल में फंसी यश की टॉक्सिक
यश की मुख्य भूमिका वाली टॉक्सिक 2025 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। गीतू मोहनदास निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग तेजी से चल रही है। हालांकि, हाल ही में खबर आई है कि यश की यह फिल्म सेट निर्माण के लिए पेड़ों की अवैध कटाई को लेकर विवादों में आ गई है।
Yash starrer Toxic has landed in a controversy over the illegal cutting of trees for set construction
फिल्म 'टॉक्सिक' - फोटो : इंस्टाग्राम

अवैध रूप से पेड़ों की कटाई का है मामला
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक के वन मंत्री ईश्वर खंड्रे ने मंगलवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें जिन्होंने वन भूमि पर पेड़ों की कटाई की अनुमति दी थी, जहां टॉक्सिक के लिए सेट बनाया गया था। उन्होंने उस स्थान का निरीक्षण भी किया, जहां फिल्म की शूटिंग हो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yash starrer Toxic has landed in a controversy over the illegal cutting of trees for set construction
फिल्म 'टॉक्सिक' - फोटो : इंस्टाग्राम@thenameisyash

वन मंत्री ने कही यह बात
वन मंत्री ने पीटीआई के हवाले से कहा, "एचएमटी ने अपने कब्जे वाली वन भूमि को अवैध रूप से अलग-अलग सरकारी और निजी संगठनों और व्यक्तियों को बेच दिया है और यहां गैर-वानिकी गतिविधियां होती हैं। इस वन क्षेत्र में पेड़ों की कटाई सैटेलाइट इमेज से दिखाई देती है।" उन्होंने कहा कि हाल ही में उन्हें पता चला कि एचएमटी अपने नियंत्रण वाली वन भूमि को फिल्म शूटिंग के लिए पट्टे पर दे रही है तथा प्रतिदिन खुले क्षेत्रों को किराये पर दे रही है।

विज्ञापन
Yash starrer Toxic has landed in a controversy over the illegal cutting of trees for set construction
यश- फिल्म टॉक्सिक - फोटो : एक्स - thenameisyash

अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी
वन मंत्री ने कहा कि अगर किसी अधिकारी द्वारा जंगल में पेड़ों को काटने की अनुमति दी गई है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही, क्षेत्र में पेड़ों की अवैध कटाई के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ वन अपराध का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

Ananya Panday: वॉकर ब्लैंको ने खास अंदाज में अनन्या पांडे को किया विश, कहीं ये सच में प्यार का इजहार तो नहीं?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed