साउथ इंडस्ट्री ने इस साल (2022) एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। साउथ इंडस्ट्री ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए तो यह साल उनके लिए दुखों से भी भरा रहा। इस साल कई सितारों और उनके परिजनों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के लिए यह साल तो दुखों का पहाड़ लेकर आया। उनके घर में एक या दो नहीं, बल्कि तीन मौतें हुईं। इस खबर में हम आपको बता रहे हैं साउथ सिनेमा के उन कलाकारों के बारे में, जो इस साल काल के गाल में समा गए।
Year Ender 2022: इस साल दुनिया को अलविदा कह गए साउथ के ये सितारे, कई सेलेब्स पर टूटा दुखों का पहाड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घट्टामनेनी कृष्णा
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के लिए यह साल बेहद खराब रहा। महेश बाबू के पिता और दिग्गज फिल्म अभिनेता घट्टामनेनी कृष्णा का इस साल निधन हो गया। वह सुपरस्टार कृष्णा के नाम से जाने जाते थे। सुपरस्टार कृष्णा का निधन 15 नवंबर 2022 को हुआ था। उन्होंने 79 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।
Vivek Agnihotri: वाई श्रेणी की सिक्योरिटी के साथ सैर पर निकले विवेक, यूजर्स बोले- टैक्सपेयर का पैसा बर्बाद
रमेश बाबू
इसी साल की शुरुआत यानी जनवरी में महेश बाबू ने अपने बड़े भाई रमेश बाबू को भी खो दिया था। रमेश बाबू तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता, निर्देशक और निर्माता थे। इसके अलावा महेश बाबू की मां इंदिरा देवी ने भी इस साल सितंबर में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
RRR: अवॉर्ड की बारिश के बाद RRR को एक और सफलता, 50 बेस्ट फिल्मों की लिस्ट में टॉम क्रूज को भी पछाड़ा
कृष्णम राजू
साउथ के सुपरस्टार प्रभास के चाचा कृष्णम राजू ने भी इसी साल इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वह तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारे थे। कृष्णम राजू ने 70 और 80 के दशक में कई शानदार फिल्में दी थीं।
Year Ender 2022: 'राष्ट्रभाषा' से 'बायकॉट लाइगर' तक, इस साल इन विवादों से जूझती रही साउथ इंडस्ट्री
मोहन जुनेजा
साउथ सिनेमा के अभिनेता और ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ' फेम मोहन जुनेजा ने भी इस साल अपनी अंतिम सांस ली। यश स्टारर 'केजीएफ' में मोहन जुनेजा का डायलॉग, 'गैंग लेकर आने वाला होता है गैंगस्टर, वह अकेला आता था...मॉन्स्टर' काफी फेमस हुआ था। दर्शकों को उनकी अदाकारी काफी पसंद आई थी।
Tamanaah Bhatia: 15 साल की उम्र में ही कर ली थी कामयाबी की 'तमन्ना' , आज करोड़ों की मालकिन