किसी भी फिल्म को सफल बनाने में जितना बड़ा रोल हीरो का होता है, उतना ही बड़ा विलेन का भी होता है। केवल एक हीरो के किरदार से किसी भी फिल्म को हिट बनाना असंभव है। बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक हर कोई हीरो बनने का सपना संजोए आता है, लेकिन आज के इस लेख में हम आपको कुछ खतरनाक विलेन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने फिल्मों में अपने नकारात्मक किरदार को इतनी शिद्दत से निभाया कि उन्हें दर्शकों की खूब गालियां मिली है। तो चलिए जानते हैं उन विलेन के बारे में।
Celebs: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे खूंखार विलेन हैं ये अभिनेता, दहशत देख कांप जाएगी रूह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रकाश राज
अभिनेता प्रकाश राज न केवल बॉलीवुड बल्कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। जब भी किसी खतरनाक विलेन की बात होती है, उसमें प्रकाश राज का नाम जरूर लिया जाता है। अभिनेता को पॉपुलैरिटी उनके फैंस के बीच इतनी ज्यादा है कि कई लोग फिल्में सिर्फ प्रकाश राज के नकारात्मक किरदार की वजह से देखने जाते हैं।
Adipurush: आदिपुरुष विवाद में AICWA ने लिखा अमित शाह को पत्र, ओम राउत-मनोज मुंतशिर के खिलाफ की एफआईआर की मांग
आशीष विद्यार्थी
बॉलीवुड अभिनेता आशीष विद्यार्थी इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। कई लोग उनके इस फैसले की सराहना कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल करने से बाज भी नहीं आ रहे हैं। आपको बता दें कि आशीष भी अपने विलेन के किरदार को लेकर खूब चर्चा में रहते हैं। दर्शक उनकी फिल्में देखना बहुत पसंद करते हैं।
Dipika-Shoaib: प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म देने के बाद कैसी हैं दीपिका कक्कड़? पति शोएब ने दिया हेल्थ अपडेट
नास्सर
साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नास्सर बॉलीवुड में भी अपने अभिनय का दमखम दिखाने में कामयाब हुए हैं। नास्सर को ‘बाहुबली’ फिल्म में भल्लालदेव के पिता के किरदार में आपने देखा था। इस फिल्म के बाद अभिनेता की लोकप्रियता में काफी बढ़ोतरी हुई है। ऑडियंस फिल्मों में उनके नेगेटिव किरदार को काफी पसंद करते हैं।
Adipurush Copied Scene: हॉलीवुड से चुराए गए हैं 'आदिपुरुष' के ये सीन, सोने की लंका से वानर सेना तक सब कॉपीड
राणा दग्गुबाती
फिल्म ‘बाहुबली’ से शोहरत पाने वाले अभिनेता राणा के नेगेटिव किरदार को शायद ही दर्शक भूल सकते हैं। इसके अलावा राणा दग्गुबाती कई फिल्मों में नकारात्मक किरदार निभा चुके हैं। राणा की सोशल मीडिया पर भी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फैंस अभिनेता के लुक्स और स्टाइल को भी काफी फॉलो करते हैं।