फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Charan New Film: हरीश शंकर बनाने जा रहे हैं धमाकेदार फिल्म, कास्ट के बारे में सुनकर उड़ जाएंगे होश

Mon, 29 Jul 2024 11:31 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Mon, 29 Jul 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
South Super star Ram Charan is going to play lead role in Harish Shankar film with Chiranjeevi Pawan Kalyan
चिरंजीवी, पवन कल्याण और राम चरण - फोटो : इंस्टाग्राम
साउथ के मशहूर निर्माता निर्देशक हरीश शंकर इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी फिल्म 'मिस्टर बच्चन' 15 अगस्त को एक भव्य रिलीज के लिए तैयार है। वहीं फिल्म के मेकर्स 14 अगस्त को एक विशेष प्रीमियर को आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। इन सबके बीच के एक बड़ी खबर आ रही है। सूत्रों की मानें तो हरीश शंकर एक पैन इंडिया फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं। आइए आपको इस फिल्म के स्टार कास्ट के बारे में बताते हैं--
South Super star Ram Charan is going to play lead role in Harish Shankar film with Chiranjeevi Pawan Kalyan
मिस्टर बच्चन - फोटो : एक्स
हरीश शंकर की फिल्म 'मिस्टर बच्चन' को लेकर अभी से दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में रवि तेजा अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। वहीं जब हरीश शंकर से पूछ गया कि क्या वे एक पैन इंडिया फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। इस पर निर्देशक ने कहा, 'पैन भारतीय फिल्में स्वाभाविक रूप से बननी चाहिए'। 
South Super star Ram Charan is going to play lead role in Harish Shankar film with Chiranjeevi Pawan Kalyan
हरीश शंकर - फोटो : इंस्टाग्राम
हरीश शंकर आगे कहते हैं, 'केवल अखिल भारतीय फिल्म करने के लिए, मैं पैन इंडिया फिल्म का निर्माण नहीं करूंगा। मैंने भारत-पाकिस्तान सीमा पर आधारित एक प्रेम कहानी लिखी। यदि उस पर फिल्म बनाई जाती है तो वह देश भर के दर्शकों को पसंद आ सकती है'। 
विज्ञापन
विज्ञापन
South Super star Ram Charan is going to play lead role in Harish Shankar film with Chiranjeevi Pawan Kalyan
राम चरण - फोटो : इंस्टाग्राम
हरीश शंकर बातों-बातों में इस बात का भी खुलासा कर बैठे कि वे साउथ के कई दिग्गज सितारों को लेकर एक फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। सूत्रों की मानें तो उन्होंने कहा कि, मैं पवन कल्याण, राम चरण और चिरंजीवी गारू के लिए एक विषय पर काम कर रहा हूं। अगर यह फिल्म सफल होती है, तो यह अन्य फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए सबसे बड़ी भारतीय फिल्म होगी'। 
विज्ञापन
South Super star Ram Charan is going to play lead role in Harish Shankar film with Chiranjeevi Pawan Kalyan
हरीश शंकर - फोटो : इंस्टाग्राम
हरीश शंकर आगे कहते हैं, 'मैं अपनी तारीफ नहीं करना चाहता हूं। सही समय पर फिल्म के बारे में सबको बता दिया जायेगा। एक और बात पैन इंडिया सोच कर कोई फिल्में नहीं बनाता। वह अपने-आप बन जाती हैं। अब आप 'पुष्पा' और 'कंतारा' को ले लीजिए। 'कन्तारा' के माध्यम से निर्माताओं ने अपनी क्षेत्रीय कहानी बताई और पूरे भारत ने इसे स्वीकार किया। वैसे ही हमारी संस्कृति को दर्शाने वाले गाने 'नातू नातू' ने ऑस्कर जीता। तो जब जिस फिल्म को पैन इंडिया बननी होगी वह बन जाएगी'। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed