{"_id":"664b522eb587d725ee016c0c","slug":"star-kids-with-sanskrit-names-vedavid-vamika-kohli-raha-kapoor-akaay-kohli-malti-marie-chopra-jonas-2024-05-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Star kids Names: सितारों ने रखे अपने बच्चों के संस्कृत में नाम, लिस्ट में यामी से लेकर प्रियंका तक शामिल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Star kids Names: सितारों ने रखे अपने बच्चों के संस्कृत में नाम, लिस्ट में यामी से लेकर प्रियंका तक शामिल
Mon, 20 May 2024 07:23 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Mon, 20 May 2024 07:23 PM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड स्टार्स
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज का दिन यामी गौतम के लिए बेहद खास है। आज उन्होंने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। अपने बेटे के जन्म के साथ ही अभिनेत्री ने उनके नाम का भी खुलासा किया है। यामी ने अपने बेटे का नाम संस्कृत शब्द से लिया है। आइए आज हम आपको यामी के बेटे के अलावा बॉलीवुड उन स्टार्स के बच्चों के नाम के बारे में बताते हैं जिन्होंने भी अपने बच्चों का नाम संस्कृत से लिया है।
अनुष्का शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
संस्कृत नाम वाले स्टार किड्स की बात करें तो सबसे पहले जो एक नाम दिमाग में आता है वह वामिका कोहली का है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी का नाम वामिका कोहली है। वामिका का अर्थ देवी दुर्गा का अवतारन होता है। यह एक संस्कृत शब्द है।
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
इसी लिस्ट में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी बेटी का नाम राहा कपूर का भी नाम शामिल है। राहा कपूर का नाम रणबीर की मां नीतू कपूर ने चुना था। आलिया ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि उनकी बेटी राहा का अर्थ 'दिव्य पथ' होता है। वहीं संस्कृत में इस शब्द का अर्थ कबीला होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
'देसी गर्ल' प्रियंका और निक की लाडली बेटी का नाम भी काफी दिलचस्प है। प्रियंका चोपड़ा की बेट का नाम मालती मैरी जोनस है। जिसमें से मालती शब्द संस्कृत से लिया गया है। मालती का अर्थ छोटा सा सुगंधित फूल होता है।
विज्ञापन
यामी गौतम
- फोटो : इंस्टाग्राम
इसी लिस्ट अब यामी गौतम का भी नाम शामिल हो गया है। यामी ने आज एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने बेटे के नाम को भी अपने फैंस के संग साझा किया। यामी के बेटे का नाम वेदाविद है। जो संस्कृत भाषा का शब्द है और इसका अर्थ वेदों के ज्ञान को जानने वाला होता है।