Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Stars Who Famous for Their Controversial Statements Diljit Dosanjh Mukesh Khanna KRK Vivek Agnihotri
{"_id":"67631a8a8d19b28ade0aa1ba","slug":"stars-who-famous-for-their-controversial-statements-diljit-dosanjh-mukesh-khanna-krk-vivek-agnihotri-2024-12-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Celebs: अपने विवादित बयानों को लेकर मशहूर हैं ये सितारे, कोई गया जेल तो किसी को झेलनी पड़ी ट्रोलिंग","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Celebs: अपने विवादित बयानों को लेकर मशहूर हैं ये सितारे, कोई गया जेल तो किसी को झेलनी पड़ी ट्रोलिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 20 Dec 2024 10:45 AM IST
सार
कई बार यह कलाकार अपने बयानों को लेकर आलोचनाओं का भी शिकार हो जाते हैं। आज के इस लेख में हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने बयानों को लेकर विवादों के घेरे में आ चुके हैं...
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवु़ सेलेब्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जिस तरह से एक कहावत मशहूर है कि सिनेमा समाज का आईना होता है। आज के समय में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कलाकार अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बयानों को लेकर भी सुर्खियां बटोरते हैं। यह कलाकार हर मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखने से पीछे नहीं हटते हैं। कई बार यह कलाकार अपने बयानों को लेकर आलोचनाओं का भी शिकार हो जाते हैं। आज के इस लेख में हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने बयानों को लेकर विवादों के घेरे में आ चुके हैं...
2 of 5
दिलजीत दोसांझ कन्सर्ट
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
दिलजीत दोसांझ
दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में, चंडीगढ़ कॉन्सर्ट का एलान करते समय पंजाब की स्पेलिंग ‘Panjab’ लिखकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया था, जब लोगों ने इसे लेकर सिंगर को ट्रोल करना शुरू कर दिया तो दिलजीत ने इस विवाद को साजिश बताया। सिंगर ने लिखा, ‘पंजाब, किसी एक ट्वीट में अगर पंजाब के साथ भारत के झंडे का जिक्र रह गया तो साजिश है। Panjab को चाहे Punjab लिखो, वह हमेशा Panjab रहेगा। बेंगलुरु के ट्वीट में भी एक जगह इसका जिक्र करना रह गया था. अगर Punjab को Panjab लिखा तो साजिश है।’
3 of 5
विवेक अग्निहोत्री
- फोटो : इंस्टाग्राम
विवेक अग्निहोत्री
'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री न केवल अपनी फिल्मों को लेकर बल्कि अपने बयानों को लेकर भी कंट्रोवर्सी का हिस्सा बन जाते हैं। विवेक हर मुद्दे पर मुखर होकर बोलते हैं, जिस कारण उन्हें सोशल मीडिया पर लोगों की ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ती है। इसके बाद भी विवेक अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मुकेश खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश खन्ना
टीवी के शक्तिमान यानी कि मुकेश खन्ना अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों के घेरे में आ जाते हैं। फिर चाहे वह बॉलीवुड में पान मसाला का एड करने वाले कलाकारों पर की गई टिप्पणी हो या कपिल शर्मा शो पर किया गया तंज हो। मुकेश खन्ना अपनी राय देने से पीछे नहीं हटते हैं। पिछले दिनों अभिनेता ने शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा पर भी कमेंट किया था, जिस पर सोनाक्षी ने उन्हें करारा जवाब दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
अभिनेता राशिद कमाल खान (केआरके)
- फोटो : ANI
केआरके
केआरके का विवादों से गहरा संबंध है। अपने बयानों के चलते केआरके पर कई केस भी हो चुके हैं। यही नहीं, अपनी कही बातों को लेकर केआरके जेल भी जा चुके हैं। इसके बावजूद भी वह अपनी बात रखने से पीछे नहीं हटते हैं। बॉलीवुड के विवादों में अक्सर उनका नाम आ जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।