सिनेमा की दुनिया में कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले कोई अन्य प्रोफेशन को अपनाया। कुछ का अपना बिजनेस रहा तो किसी ने बैंकिंग व अन्य क्षेत्रों में नौकरी की। वहीं, कुछ फिल्म स्टार्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने रुपहले पर्दे पर आने से पहले भारतीय सेना में सेवाएं दीं। आज हम आपको उन्हीं दिग्गज सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इंडस्ट्री में आने से पहले भारतीय सेना में कर्नल और मेजर की पोस्ट पर रहे...
Film Stars: रियल लाइफ हीरो हैं ये दिग्गज सितारे, अभिनय की दुनिया में आने से पहले भारतीय सेना में दी सेवाएं
Actors Who Have Served in Indian Army: परदे पर कई फिल्मी सितारों ने भारतीय सेना के जवान की भूमिका अदा कर दर्शकों का दिल जीता है। मगर, कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जो हकीकत में भारतीय सेना में सेवा दे चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अच्युत पोद्दार
अच्युत पोद्दार 'थ्री इडियट्स' और 'मुन्ना भाई' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों और टीवी सीरियल में और विज्ञापनों मे काम किया है। अच्युत पोद्दार साल 1967 में कैप्टन के पद से रिटायर हुए थे। इसके बाद अच्युत पोद्दार ने कॉर्पोरेट जॉब की और फिर फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया। इन्होंने करीब 125 फिल्मों, 95 धारावाहिकों और 26 नाटकों में काम किया है।
मोहम्मद अली शाह
मोहम्मद अली शाह 'हैदर' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वह एक्टर बनने से पहले जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर, उत्तर पूर्व में एडीसी और आखिर में मेजर के पद पर तैनात रहे। वह असम राइफल्स में भी तैनात थे। नसीरुद्दीन शाह उनके चाचा हैं।
मोहनलाल
साउथ सुपरस्टार मोहनलाल का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। कम ही लोग जानते हैं कि सुपरस्टार मोहनलाल भारतीय 'टेरिटोरियल आर्मी' में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक प्राप्त करने वाले पहले और एकमात्र भारतीय अभिनेता हैं। हालांकि, मोहनलाल ने यह रैंक साल 2009 में एक्टर बनने के बाद हासिल की थी।
यह खबर भी पढ़ें:
Rakul Preet Singh: रकुल प्रीत ने कॉस्मेटिक सर्जरी को लेकर क्या कहा? बोलीं- ‘अगर कोई ऐसा करना चाहता है तो…’
रुद्राशीष मजूमदार
शाहिद कपूर के साथ 'जर्सी' में दिखाई दिए मेजर रुद्राशीष मजूमदार भी सात वर्षों तक भारतीय सेना में सेवा दे चुके हैं। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'छिछोरे' और 'मिसेज अंडरकवर ' में भी काम किया है। इसके अलावा वह कई टीवी कमर्शियल और म्यूजिक वीडियो भी कर चुके हैं।
यह खबर भी पढ़ें:
Shocking News: 25वें जन्मदिन से दो दिन पहले इस कंटेंट क्रिएटर का निधन, परिवार ने साझा किया बयान, सदमे में फैंस