फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ridhi Dogra: 'अबीर गुलाल' से जुड़ी रिद्धि डोगरा ने बॉलीवुड को दी ये बेहतरीन फिल्में, सलमान के साथ किया काम

Sat, 26 Apr 2025 02:06 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 26 Apr 2025 02:06 PM IST
सार

Ridhi Dogra Hit Movies: रिद्धि डोगरा फिल्म 'अबीर गुलाल' से जुड़ी हैं इसलिए वह विवादों में हैं। ऐसे में हम आपको रिद्धि डोगरा की उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिनमें उन्होंने अभिनय किया है।

विज्ञापन
Abeer Gulal Starrer ridhi dogra hit bollywood movies list Lakadbaggha Jawaan Tiger 3 The Sabarmati Report
रिद्धि डोगरा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'अबीर गुलाल' 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इससे पहले इस फिल्म पर विवाद हो रहा है। दरअसल, 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हो गया है। इसलिए इस फिल्म का विरोध हो रहा है। फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान ने अभिनय किया है। इस फिल्म से अभिनेत्री रिद्धि डोगरा भी जुड़ी हैं। रिद्धि डोगरा को पाकिस्तानी अभिनेता के साथ काम करने के लिए ट्रोल किया जा रहा है। ऐसे में हम आपको रिद्धि डोगरा की उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिनमें उन्होंने अभिनय किया है।
Abeer Gulal Starrer ridhi dogra hit bollywood movies list Lakadbaggha Jawaan Tiger 3 The Sabarmati Report
लकड़बग्घा - फोटो : सोशल मीडिया
लकड़बग्घा
फिल्म 'लकड़बग्घा' साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अंशुमन झा और रिद्धि डोगरा ने अभिनय किया है। फिल्म में कोलकाता से गैर कानूनी तरीके से जानवरों की तस्करी की जाती है। इसके बाद जानवर प्रेमी अर्जुन एक गिरोह का पर्दा फाश करता है।
Nawazuddin Siddiqui: हाथ पर काली पट्टी बांधे नजर आए नवाजुद्दीन सिद्दीकी, पहलगाम हमले पर भी दी प्रतिक्रिया
 
Abeer Gulal Starrer ridhi dogra hit bollywood movies list Lakadbaggha Jawaan Tiger 3 The Sabarmati Report
जवान - फोटो : सोशल मीडिया
जवान
'जवान' फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान और नयनतारा के अलावा रिद्धि डोगरा हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही थी। फिल्म में रिद्धि डोगरा ने कावेरी अम्मा का किरदार निभाया है। फिल्म देश में भ्रष्टाचार और खराब सिस्टम पर वार करती है।
पहलगाम हमले के बाद से सदमे में हैं गायक, एक ने रद्द किया लाइव कॉन्सर्ट तो दूसरे ने टिकट बिक्री की बढ़ाई तारीख
विज्ञापन
विज्ञापन
Abeer Gulal Starrer ridhi dogra hit bollywood movies list Lakadbaggha Jawaan Tiger 3 The Sabarmati Report
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर 3
साल 2023 में 'टाइगर 3' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान खान, कैटरीना कैफ, इमरान हाशमी के अलावा रिद्धि डोगरा भी हैं। फिल्म में रिद्धि डोगरा ने इमरान हाशमी की पत्नी शाहीन का किरदार निभाया है। फिल्म में सलमान और कैटरीना एक सैन्य समूह की योजनाओं को नाकाम करने के लिए निकलते हैं।
विज्ञापन
Abeer Gulal Starrer ridhi dogra hit bollywood movies list Lakadbaggha Jawaan Tiger 3 The Sabarmati Report
द साबरमती रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
द साबरमती रिपोर्ट
'द साबरमती रिपोर्ट' फिल्म 2024 में रिलीज हुई थी। फिल्म में विक्रांत मैसी, राशी खन्ना के अलावा रिद्धि डोगरा भी थीं। एक पत्रकार गुजरात में 2002 में गोधरा ट्रेन अग्निकांड पर रिपोर्ट करता है, इसके बाद उसे सिस्टम मे बैठे ताकतवर लोग धमकी देते हैं। फिल्म को समीक्षकों ने सराहा था लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छा प्रभाव नहीं डाल सकी थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed