राजकुमार इस वक्त काफी चर्चा में हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'स्त्री 2' इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर पैसे बरसा रही है। फिल्म को दर्शकों और फिल्म आलोचकों से काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है, जो इसकी कमाई में भी झलकती है। इस बीच राजकुमार राव ने शाहरुख खान की 'देवदास' और रणबीर कपूर की 'एनिमल' पर भी बात की है।
Rajkummar Rao: 'देवदास' और 'एनिमल' पर राजकुमार राव ने रखी अपनी राय, कहा- अगर लोग इससे प्रेरित होते हैं, तो..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकुमार राव हाल में ही राज शमानी के साथ पॉडकास्ट में शामिल हुए थे। यहां उनसे फिल्मों में नकारात्मक किरदारों के महिमामंडन को लेकर सवाल पूछा गया। मेजबान ने अपने सवालों को स्पष्ट करने के लिए शाहरुख की 'देवदास' और रणबीर कपूर की 'एनिमल' का उदाहरण दिया। अभिनेता ने इस सवाल का जवाब देते हुए 'देवदास' का बचाव किया और साथ ही एनिमल में रणबीर कपूर के अभिनय को पसंद करने की बात भी स्वीकार की। इस पॉडकास्ट पर उन्होंने दोनों फिल्मों के बारे में अपने विचारों को विस्तार से जाहिर किया।
'स्त्री 2' अभिनेता ने इस का जवाब देते हुए कहा कि अगर कोई फिल्म के प्रभाव में आकर 'देवदास' बनने की कोशिश करता है, तो समस्या उस व्यक्ति में है। अभिनेता ने कहा कि एक फिल्म निर्माता ऐसे एक किरदार की कहानी दिखा रहा है, न कि वो सभी को उस जैसा बनने के लिए कह रहा है। राजकुमार राव ने आगे बताया कि देवदास, जिस उपन्यास पर आधारित है, उस पर कई लोकप्रिय और सफल फिल्में बनाई जा चुकी हैं।
KBC 16: 'कौन बनेगा करोड़पति' ने बदली एक और जिंदगी, नरेशी मीणा अपने उपचार पर खर्च करेंगी जीते हुए 50 लाख रुपये
उन्होंने आगे कहा कि यह एक किरदार की कहानी है कोई किसी को वैसा बनने के लिए नहीं कह रहा है। अभिनेता ने कहा, "देवदास अंत में मर जाता है, वह आपको बता रहा है कि अगर आप ऐसा करेंगे, तो आप जल्दी मर जाएंगे। वह आपको यह नहीं बता रहा है कि इतना सबकुछ के बाद भी वो मस्त जी रहा है और पैसा ही पैसा है उसके पास"। राजकुमार राव ने आगे कहा कि निर्माता ने एक प्रेम कहानी सुनाई है और उसके नतीजों को भी दिखाया है, जिस तरह से 'देवदास' की हालत खराब हो जाती है और वह सड़कों पर रहने लगता है।
Singer KK: दोस्तों की महफिल में रंग जमा देते हैं केके के गाने, जिंगल्स तो इतने सारे गाए कि सुन ही नहीं पाएंगे
संदीप रेड्डी वंगा की बहुचर्चित फिल्म 'एनिमल' को लेकर भी बात करते हुए राजकुमार राव ने कहा कि उन्हें फिल्म काफी पसंद आई। उन्होंने कहा, "मुझे एनिमल बहुत पसंद आई, मैंने इसका आनंद लिया।" 'स्त्री 2' के विक्की ने आगे कहा कि उन्हें रणबीर कपूर का अभिनय काफी पसंद आया। उन्होंने फिल्म की हिंसा और किरदार की शैली को लेकर कहा कि फिल्म का नाम 'एनिमल' रखा गया था, इसका नाम आदर्श पुरुष नहीं रखा गया था। उन्होंने कहा कि फिल्म के नाम से साफ कर दिया गया था कि फिल्म का किरदार किस तरह का होगा और लोग सिनेमाघरों में जानवर जैसे किरदार को देखने आएंगे।
मॉडलिंग के रास्ते एक्टिंग की दुनिया में आईं गौहर, बिग बॉस ने दिलाई शोहरत