{"_id":"66b728aa3714a9949501fca1","slug":"stree-2-actress-shraddha-kapoor-calls-aditya-roy-kapur-starrer-aashiqui-2-very-special-film-2024-08-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shraddha Kapoor: श्रद्धा ने 'आशिकी 2' को बताया बेहद खास, कहा- आरोही में वो सभी गुण, जो मैं खुद में चाहती हूं","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Shraddha Kapoor: श्रद्धा ने 'आशिकी 2' को बताया बेहद खास, कहा- आरोही में वो सभी गुण, जो मैं खुद में चाहती हूं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Sat, 10 Aug 2024 02:18 PM IST
सार
श्रद्धा कपूर ने अपनी सुपरहिट फिल्म 'आशिकी 2' को लेकर बात की है। इस फिल्म में वह आरोही के किरदार में नजर आई थीं। अभिनेत्री ने बताया कि आरोही उनके लिए क्यों खास है।
विज्ञापन
1 of 5
श्रद्धा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
श्रद्धा कपूर बॉलीवुड फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। इन दिनों वह अपनी आगामी हॉरर-कॉमेडी स्त्री 2 को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने अपनी सुपरहिट फिल्म 'आशिकी 2' को लेकर बात की है। इस फिल्म में वह आरोही के किरदार में नजर आई थीं। अभिनेत्री ने बताया कि आरोही उनके लिए क्यों खास है।
2 of 5
श्रद्धा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
अभिनेत्री ने इस फिल्म को बहुत खास बताया है। उन्होंने कहा कि आरोही में वो सभी गुण थे, जो वो अपने अंदर भी चाहती हैं। उन्होंने आगे कहा कि आरोही जिस तरह से प्यार करती है, वह अविश्वसनीय है। वह बहुत शुद्ध रूप से प्यार करती है। अभिनेत्री ने इसमें जोड़ते हुए कहा कि उनका ये किरदार उन्हें वास्तिवक जीवन में भी काफी प्रेरित करता है।
3 of 5
श्रद्धा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
श्रद्धा कपूर इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। वह बहुत जल्द अपनी आगामी फिल्म 'स्त्री 2' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में वह अभिनेता राजकुमार राव के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। हाल में ही इस फिल्म का एक गाना खूबसूरत रिलीज किया गया है, जिसमें वह सिटाडेल अभिनेता वरुण धवन के साथ नजर आ रही हैं। गाने में वरुण के साथ उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।
Hrithik Roshan-Saba Azad: सबा आजाद से शादी करने वाले हैं ऋतिक! क्या सच होने वाली है बेजन दारूवाला की भविष्यवाणी?
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्रद्धा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
'स्त्री 2' एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जो दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ डराने का वादा करती है। ये साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री' का अगला भाग है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब इसका अगला भाग सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी आदि कलाकार नजर आएंगे। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, जो अब निर्धारित तिथि से कुछ घंटे पहले ही रिलीज हो जाएगी। फिल्म 14 अगस्त की रात 9:30 बजे के शो के साथ रिलीज हो जाएगी।
Divya Agarwal: वरुण सूद से ब्रेकअप पर दिव्या अग्रवाल ने अब तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं अपना भविष्य....
विज्ञापन
5 of 5
श्रद्धा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
बताते चलें कि 'आशिकी 2' साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल फिल्म साबित हुई थी। फिल्म में आदित्य और श्रद्धा की केमिस्ट्री को लोगों ने बहुत पसंद किया था। इसके अलावा फिल्म का संगीत भी काफी ज्यादा लोकप्रिय हुआ था।
'उन्हें पता है कि क्या बोलना है और क्या नहीं', जाकिर ने की श्रद्धा की तारीफ
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।