फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stree 2: शिरडी साईं बाबा के दरबार पहुंचीं श्रद्धा कपूर, 'स्त्री 2' की सफलता का मनाया जश्न, लिया आशीर्वाद

Sat, 05 Oct 2024 10:30 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 05 Oct 2024 10:30 AM IST
विज्ञापन
Stree 2 Actress Shraddha Kapoor Visits Shirdi Sai Baba Mandir as Films Completes 50 Day Theatre
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shreesaibabasansthantrust

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' ब्लॉकबस्टर हॉरर कॉमेडी स्त्री का सीक्वल है, जो 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म 14 अगस्त, 2024 की रात को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे दर्शकों से जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म 600 करोड़ क्लब में एंट्री करने से कुछ ही कदम दूर है। फिल्म की रिलीज को 50 दिन से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन दर्शक अभी भी फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। अब हाल ही में, श्रद्धा कपूर शिरडी साईं बाबा मंदिर में दर्शन किया है।

Stree 2 Actress Shraddha Kapoor Visits Shirdi Sai Baba Mandir as Films Completes 50 Day Theatre
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

हाल ही में, श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मंदिर की अपनी यात्रा की कुछ तस्वीरें साझा कीं। श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट शिरडी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ने भी अभिनेत्री की यात्रा की एक कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं।

Stree 2 Actress Shraddha Kapoor Visits Shirdi Sai Baba Mandir as Films Completes 50 Day Theatre
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shreesaibabasansthantrust

एक फोटो में श्रद्धा हाथ जोड़कर प्रार्थना करती नजर आ रही हैं। उन्होंने पीले रंग की ड्रेस पहनी हुई है। दूसरी फोटो में श्रद्धा मंदिर के अंदर साईं बाबा की मूर्ति के सामने पोज देती नजर आ रही हैं। श्रद्धा की इस तस्वीर के वायरल होते ही फैंस ने उनकी इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। एक यूजर ने लिखा, 'श्रद्धा पर बाबा का आशीर्वाद है।' दूसरे यूजर ने लिखा,'श्रद्धा की अगली फिल्म का इंतजार है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Stree 2 Actress Shraddha Kapoor Visits Shirdi Sai Baba Mandir as Films Completes 50 Day Theatre
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

श्रद्धा और राजकुमार राव की हॉरर-कॉमेडी ने सिनेमाई इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है, क्योंकि यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है, जिसने शाहरुख खान की 'जवान' की लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन
Stree 2 Actress Shraddha Kapoor Visits Shirdi Sai Baba Mandir as Films Completes 50 Day Theatre
स्त्री 2 - फोटो : सोशल मीडिया

'स्त्री 2' इस साल की अब तक की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म भी है। अमर कौशिक द्वारा निर्देशित 'स्त्री 2' ने न केवल अपनी अनोखी कहानी ही नहीं बल्कि वरुण धवन और अक्षय कुमार के शानदार कैमियो से भी दर्शकों को आकर्षित किया है। फिल्म में अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी भी मुख्य भूमिका में हैं।

Raja Saab: इस दिन 'राजा साब' की शूटिंग पूरी करेंगे प्रभास, निर्देशक के साथ पोस्ट प्रोडक्शन पर बनाई यह योजना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed