फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stree 2 Collection: ब्लॉकबस्टर बनने के बाद धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही स्त्री 2, 29वें दिन फिल्म ने की इतनी कमाई

Thu, 12 Sep 2024 08:48 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 12 Sep 2024 08:48 PM IST
विज्ञापन
Stree 2 Box Office Collection Day 29 shraddha kapoor rajkummar rao pankaj tripathi amar film total earnings
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' कमाई के मामले में जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म आज अपने पांचवें हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। यह 2024 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। रिलीज के इतने दिन बाद भी यह सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाई हुई है। वहीं, अब फिल्म के 29वें दिन के आंकड़ें भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं आज इस फिल्म ने कितने करोड़ रुपये की कमाई की है।



 

Stree 2 Box Office Collection Day 29 shraddha kapoor rajkummar rao pankaj tripathi amar film total earnings
फिल्म स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

करीब 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की इस फिल्म ने सफलता का परचम लहराते हुए इतिहास रच दिया है। यह हिंदी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म साबित हुई है। इतना ही नहीं यह 'एनिमल', 'पठान' और 'गदर 2' जैसी फिल्मों को शिकस्त देने के बाद भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनने की राह पर निकल गई है। अब तक यह रिकॉर्ड शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'जवान' के पास है। 'जवान' ने भारत में कुल 640.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 

Stree 2 Box Office Collection Day 29 shraddha kapoor rajkummar rao pankaj tripathi amar film total earnings
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म स्त्री 2 पहले दिन से ही फिल्म सिनेमाघरों में मजबूती के साथ अपने कदम जमाए हुए है। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन बंपर ओपनिंग की थी। इस फिल्म ने प्री पेड प्रीव्यू में 8.5 करोड़ रुपये और पहले दिन 51.8 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था। इसके साथ फिल्म ने पहले हफ्ते में 291.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Stree 2 Box Office Collection Day 29 shraddha kapoor rajkummar rao pankaj tripathi amar film total earnings
फिल्म स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

वहीं दूसरे हफ्ते में प्रवेश करते हुए फिल्म ने अपनी दमदार कमाई जारी रखी। फिल्म ने दूसरे हफ्ते भी जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए 141.4 करोड़ रुपये की धुंआधार कमाई की। 17वें दिन फिल्म ने 16.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, फिल्म ने रविवार यानी 18वें दिन 22 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 19वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। उस दिन फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
 

विज्ञापन
Stree 2 Box Office Collection Day 29 shraddha kapoor rajkummar rao pankaj tripathi amar film total earnings
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

20वें दिन 5.5 करोड़ रुपये और 21वें दिन फिल्म ने 5.6 करोड़ रुपये की कमाई की। 22वें दिन फिल्म ने 5.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी और 500 करोड़ के क्लब में शामिल हुई थी। 23वें दिन फिल्म ने गिरावट के साथ 4.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 24वें दिन फिल्म ने 8.5 करोड़ रुपये कमाए थे। 'स्त्री 2' ने 25वें दिन 11 करोड़ और 26वें दिन 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 27वें दिन फिल्म 2.41 करोड़, और 28वें दिन फिल्म ने तीन करोड़ रुपये बटोरे थे। वहीं, आज फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। फिल्म ने 29वें दिन 1.93 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, अब फिल्म का कुल कलेक्शन 538.53 करोड़ रुपये हो चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed