Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Stree 2 Box Office Collection Day 42 shraddha kapoor rajkummar rao pankaj tripathi amar film total earnings
{"_id":"66f437cd6933dec79c062cd4","slug":"stree-2-box-office-collection-day-42-shraddha-kapoor-rajkummar-rao-pankaj-tripathi-amar-film-total-earnings-2024-09-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Stree 2 Collection: 'स्त्री 2' की पकड़ बरकरार, 42वें दिन राजकुमार-श्रद्धा की फिल्म ने किया इतना कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Stree 2 Collection: 'स्त्री 2' की पकड़ बरकरार, 42वें दिन राजकुमार-श्रद्धा की फिल्म ने किया इतना कलेक्शन
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' कमाई के मामले में जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म अपना छठा हफ्ता पूरा करने के करीब है। यह 2024 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। रिलीज के इतने दिन बाद भी यह सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाई हुई है। वहीं, अब फिल्म के 42वें दिन के आंकड़ें भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं आज इस फिल्म ने कितनी कमाई की है।
2 of 5
स्त्री
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स यह फिल्म महज 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी, जिसने कमाई के मामले में इतिहास रच दिया है। यह हिंदी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म साबित हुई है। इतना ही नहीं यह 'एनिमल', 'पठान' और 'गदर 2' जैसी फिल्मों को पछाड़ने के बाद भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनने की राह पर निकल गई है। फिल्म अब 600 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के लिए संघर्ष कर रही है।
3 of 5
स्त्री 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही बंपर ओपनिंग ली थी। इस फिल्म ने प्री पेड प्रीव्यू में 8.5 करोड़ रुपये और पहले दिन 51.8 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके साथ फिल्म ने पहले हफ्ते में 291.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 'स्त्री 2' ने दूसरे हफ्ते में भी अपने शानदार प्रदर्शन को बरकरार रखा। इसने रिलीज के दूसरे हफ्ते में 141.4 करोड़ रुपये की कमाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
स्त्री 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
इस फिल्म ने तीसरे हफ्ते में 70.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। चौथे हफ्ते इसकी कमाई 36.1 करोड़ रुपये रही। पांचवें हफ्ते इसने 24.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 37वें दिन पांच करोड़ रुपये का कारोबार किया। 38वें दिन इसने 3.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने रविवार की छुट्टी का फायदा उठाते हुए 39वें दिन उछाल के साथ पांच करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 40वें दिन फिल्म ने गिरावट के साथ 1.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 41वें दिन इसकी कमाई 1.25 करोड़ रुपये रही।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म स्त्री 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आज भी फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, आज 42वें दिन 'स्त्री 2' ने एक करोड़ 15 लाख रुपये की कमाई की। वहीं, अब फिल्म की कुल कमाई 581.4 करोड़ रुपये हो चुकी है। 'स्त्री 2' को टक्कर देने के लिए हाल के दिनों में कोई बड़ी रिलीज नहीं हुई है। करीना कपूर खान अभिनीत फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' साथ ही 'तुम्बाड' भी री-रिलीज हुई है। हालांकि, दोनों ही फिल्मों से 'स्त्री 2' की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।