फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stree 2: भारत में दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी 'स्त्री 2', शाहरुख खान की 'पठान' को दी पटखनी

Mon, 09 Sep 2024 11:52 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 09 Sep 2024 11:52 AM IST
विज्ञापन
Stree 2 box office collection Shraddha Kapoor Rajkummar Rao Stree 2 has now beaten Shahrukh Khan Pathaan
स्त्री 2, पठान - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' ब्लॉकबस्टर हॉरर कॉमेडी स्त्री का सीक्वल है, जो 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म 14 अगस्त, 2024 की रात को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे दर्शकों से जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। 'स्त्री 2' को बॉक्स ऑफिस की गद्दी से हिलाना काफी मुश्किल हो गया है। अब हाल ही में 'स्त्री 2' ने किंग खान की फिल्म 'पठान' का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है और तेजी से कमाई कर रही है।

Stree 2 box office collection Shraddha Kapoor Rajkummar Rao Stree 2 has now beaten Shahrukh Khan Pathaan
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

अमर कौशिक की हॉरर कॉमेडी 'स्त्री 2' ने एसएस राजामौली की 'बाहुबली 2' के हिंदी वर्जन को पीछे छोड़ दिया। सैकनिलक की रिपोर्ट के मुताबिक इसके एक दिन बाद ही श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ने रिलीज के 25 दिन बाद सिद्धार्थ आनंद की 'पठान' को पछाड़कर भारत में दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। पिछले साल रिलीज हुई 'पठान' में शाहरुख खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

Stree 2 box office collection Shraddha Kapoor Rajkummar Rao Stree 2 has now beaten Shahrukh Khan Pathaan
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

 शनिवार को 'स्त्री 2' का अपना कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 516.25 करोड़ रुपये तक पहुंचा, जिसके बाद फिल्म प्रभास-स्टारर 'बाहुबली 2' के हिंदी वर्जन से आगे निकल गई और भारत में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई। हालांकि, इसके बाद यह पिछले साल की शाहरुख खान की दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों 'जवान' और 'पठान' से पीछे रह थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Stree 2 box office collection Shraddha Kapoor Rajkummar Rao Stree 2 has now beaten Shahrukh Khan Pathaan
पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिर, रविवार को 'स्त्री 2' ने 11 करोड़ रुपये और जोड़े, जिससे इसकी कुल कमाई लगभग 527 करोड़ रुपये हो गई, इस प्रकार पठान ( 524.53 करोड़ रुपये)को पीछे छोड़ दिया । यह अब भारत में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। हालांकि, पहला स्थान हासिल करने के लिए इसे अभी भी लंबा सफर तय करना है। इस लिस्ट के टॉप पर अभी भी 'जवान' ने अपनी जगह पक्की कर रखी है।

विज्ञापन
Stree 2 box office collection Shraddha Kapoor Rajkummar Rao Stree 2 has now beaten Shahrukh Khan Pathaan
फिल्म 'स्त्री 2' - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'स्त्री 2' में श्रद्धा के अलावा राजकुमार राव , पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना जैसे स्टार कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म दिनेश विजान की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें भेड़िया और मुंज्या जैसी फिल्में भी शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed