{"_id":"66eb29cb763b80d98c0e34d8","slug":"stree-2-day-35-box-office-collection-rajkummar-rao-shraddha-kapoor-pankaj-tripathi-movie-total-earning-2024-09-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Stree 2 Day 35 Collection: 600 करोड़ी बनने के लिए ‘स्त्री 2’ का संघर्ष जारी, जानें 35वें दिन की कमाई का हाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Stree 2 Day 35 Collection: 600 करोड़ी बनने के लिए ‘स्त्री 2’ का संघर्ष जारी, जानें 35वें दिन की कमाई का हाल
Thu, 19 Sep 2024 01:00 AM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Thu, 19 Sep 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
स्त्री 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिनेमाघरों में ‘स्त्री 2’ ने ऐसा धमाका किया कि 35वें दिन तक उसकी गूंज सुनाई दे रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे से ही रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए थे। इसके प्रदर्शन ने सभी को चौंका के रख दिया था। फिल्म का जादू दर्शकों को पर ऐसा चला कि वो सिनेमाघरों की ओर खींचे चले आए। फिल्म को रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा हो रहे हैं, बावजूद इसके यह सिनेमाघरों में टिकी है। हालांकि, फिल्म 600 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए संघर्ष कर रही है। आइए इसके 35वें दिन की कमाई का हाल जानते हैं।
स्त्री 2
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रद्धा कपूर और राजकुमार अभिनीत तथा अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म ‘स्त्री 2’ ने 500 करोड़ रुपये के क्लब में अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है और इतिहास रच दिया है। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन बंपर ओपनिंग की थी। इसके साथ फिल्म ने पहले हफ्ते में 291.65 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की थी। वहीं, दूसरे हफ्ते में प्रवेश करते हुए फिल्म ने अपनी दमदार कमाई जारी रखी। फिल्म ने दूसरे हफ्ते भी जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए 141.4 करोड़ रुपये की धुंआधार कमाई की।
Kareena Kapoor Khan: ‘मैं आज बहुत खुश हूं…’ स्पेशल अनाउंसमेंट में पहुंचीं करीना, 25 वर्षों के सफर को किया याद
Kareena Kapoor Khan: ‘मैं आज बहुत खुश हूं…’ स्पेशल अनाउंसमेंट में पहुंचीं करीना, 25 वर्षों के सफर को किया याद
'स्त्री 2'
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
‘स्त्री 2’ ने 16वें दिन 8.5 करोड़ रुपये और 17वें दिन फिल्म ने 16.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 18वें दिन 22 करोड़ रुपये और 19वें दिन फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 20वें दिन 5.5 करोड़ रुपये और 21वें दिन फिल्म ने 5.6 करोड़ रुपये की कमाई की। 22वें दिन फिल्म ने 5.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी और 500 करोड़ के क्लब में शामिल हुई थी। 23वें दिन फिल्म ने गिरावट के साथ 4.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
'स्त्री 2'
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
24वें दिन फिल्म ने 8.5 करोड़ रुपये कमाए थे। 'स्त्री 2' ने 25वें दिन 11 करोड़ और 26वें दिन 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 27वें दिन फिल्म 2.41 करोड़ और 28वें दिन फिल्म ने तीन करोड़ रुपये बटोरे थे। फिल्म ने 29वें दिन 2.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसी तरह फिल्म ने अपनी रफ्तार बरकरार रखते हुए थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव के साथ 34 दिनों का सफर बॉक्स ऑफिस पर पूरा किया। 34वें दिन फिल्म ने 2.5 करोड़ रुपये जोड़ते हुए 559.93 का आंकड़ा छुआ।
विज्ञापन
स्त्री 2
- फोटो : इंस्टाग्राम
चलिए अब फिल्म के 35वें दिन के कारोबार को जान लेते हैं। ‘स्त्री 2’ 600 करोड़ी बनने के लिए संघर्ष करते हुए दिख रही है। फिल्म ने 35वें दिन 2 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ इसका अब तक का कुल कारोबार 562.35 करोड़ रुपये पहुंच गया है। अब देखना यह है कि क्या यह 600 करोड़ के आंकड़े को छू पाएगी?
Krushna Abhishek: 'मैं जानता हूं कि वो गुस्से में...,' मामी सुनीता की नाराजगी पर कृष्णा अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
Krushna Abhishek: 'मैं जानता हूं कि वो गुस्से में...,' मामी सुनीता की नाराजगी पर कृष्णा अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी