Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Stree 2 got UA certificate by CBFC Shraddha Kapoor and Rajkummar Rao film censor runtime is 2 hours 29 minutes
{"_id":"66b642a39dde7d7bf10ab40c","slug":"stree-2-got-ua-certificate-by-cbfc-shraddha-kapoor-and-rajkummar-rao-film-censor-runtime-is-2-hours-29-minutes-2024-08-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Stree 2: 'स्त्री 2' को इस सेर्टिफिकेट के साथ सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, इतनी लंबी होगी फिल्म की कहानी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Stree 2: 'स्त्री 2' को इस सेर्टिफिकेट के साथ सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, इतनी लंबी होगी फिल्म की कहानी
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'स्त्री 2' जल्द ही अब सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार हैं। एक बार फिर श्रद्धा-राजकुमार राव की जोड़ी लोगों के बीच हॉरर-कॉमेडी का तड़का लगाएगी। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ रही है, निर्माता जबर्दस्त तरीके से प्रचार कर लोगों का उत्साह बढ़ा रहे हैं। आज ही फिल्म से नया गाना 'खूबसूरत' जारी हुआ है, जिसे प्रशंसकों ने प्यार दिया। वहीं अब फिल्म को लेकर नई खबर सामने आ रही है।
2 of 5
स्त्री 2 पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम @maddockfilms
'स्त्री 2' अब बिना किसी रुकावट के सिनेमाघरों में कदम रखने के लिए तैयार है, क्योंकि फिल्म अब अपनी सेंसर औपचारिकताएं पूरी कर चुकी है। श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना अभिनीत 'स्त्री 2' को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड 'सीबीएफसी' ने यूए सेर्टिफिकेट के साथ हरी झंडी दिखा दी है।
3 of 5
स्त्री 2
- फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
फिल्म को यूए सेर्टिफिकेट मिला है। इसके साथ ही फिल्म की कहानी की अवधि का भी खुलासा हुआ है। 'स्त्री 2' का रनटाइम दो घंटे और 29 मिनट यानी 149 मिनट है। 15 अगस्त को रिलीज होने वाली बॉलीवुड फिल्मों में यह वेदा के बाद दूसरी सबसे लंबी फिल्म है। 'वेदा' का रनटाइम 150 मिनट है। वहीं अब फिल्म से जुड़ी इस जानकारी से दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
स्त्री 2
- फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
जियो स्टूडियोज के सहयोग से मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित स्त्री 2 मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की 'स्त्री', 'रूही', 'भेड़िया' और 'मुंज्या' के बाद 5वीं फिल्म है। इस बार, महिलाओं का एक भयानक सिरकटा राक्षस द्वारा रहस्यमय तरीके से अपहरण कर लिया जाता है। श्रद्धा कपूर ने एक अज्ञात महिला के रूप में अपनी भूमिका को फिर से निभाया है, जिसके पास अब स्त्री की शक्तियां हैं। साथ ही राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना जैसे अन्य कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
5 of 5
स्त्री 2
- फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
वरुण धवन ने फिल्म में 'भेड़िया' के रूप में कैमियो किया है, जिसकी झलक आज रिलीज हुए गाने 'खूबसूरत' में भी देखने को मिली। इसके साथ ही तमन्ना भाटिया भी फिल्म में कैमियो रोल कर रही हैं। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी। यह फिल्म अक्षय कुमार और तापसी पन्नू की 'खेल खेल में' के साथ टकराएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।