फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stree 2 Khoobsurat Song: स्त्री की खूबसूरती पर फिदा हुआ भेड़िया, वरुण धवन-श्रद्धा की दिखी रोमांटिक केमेस्ट्री

Fri, 09 Aug 2024 02:07 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 09 Aug 2024 02:07 PM IST
सार

इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'स्त्री 2' का गाना 'खूबसूरत' रिलीज हो चुका है। इस गाने में श्रद्धा कपूर और वरुण धवन की लाजवाब रोमांटिक केमेस्ट्री देखने को मिली। या यू कह सकते हैं स्त्री की खूबसूरती पर फिदा हुआ भेड़िया। हालांकि इस गाने की झलक बीते दिन ही दिखा दी गई थी, लेकिन पूरा गाना 'खूबसूरत' आज रिलीज हुआ है।

विज्ञापन
Stree 2 Khoobsurat Song Out Bhediya 2 actor varun dhawan shraddha kapoor sizzling romantic chemistry watch
फिल्म 'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

श्रद्धा कपूर ने अपनी आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' का यह शानदार रोमांटिक गाना साझा किया है और साथ में लिखा, ''स्त्री कू खूबसूरती का इंसान क्या भेड़िया भी दीवाना है'। प्रशंसकों को इन गाने में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की रोमांटिक केमेस्ट्री बेहद पसंद आ रही है। एक फैन ने लिखा, 'यह 2024 का सबसे अच्छा गाना है और यह ट्रेंडिंग पर भी रहेगा, जैसे की पहले वाला गाना 'आज की रात' चला था', एक फैन ने लिखा, 'क्या जबर्दस्त केमेस्ट्री है दोनों की', एक और फैन ने लिखा, 'मुझे स्त्री 2 की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है'।

View this post on Instagram

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

Stree 2 Khoobsurat Song Out Bhediya 2 actor varun dhawan shraddha kapoor sizzling romantic chemistry watch
फिल्म 'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स के तहत ही 'स्त्री' और 'भेड़िया' जैसी हॉरर कॉमेडी फिल्मों को बनाया गया है। इसकी शुरुआत 2018 में आई श्रद्धा कपूर और राजकुमार की फिल्म 'स्त्री' से हुई थी। इसके बाद इसके अंतर्गत 'स्त्री', 'स्त्री 2', 'मुंजा', 'भेड़िया' और अब इसके बाद 'भेड़िया 2' भी बनाई जाएगी। स्त्री (2018) का सीक्वल और मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स में पांचवीं किस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Stree 2 Khoobsurat Song Out Bhediya 2 actor varun dhawan shraddha kapoor sizzling romantic chemistry watch
फिल्म 'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
बता दें 'स्त्री 2' की रिलीज को बस अब कुछ ही दिन बचे हैं। यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इस गाने से पहले 'स्त्री 2' के कई गाने रिलीज हो चुके हैं। 'स्त्री 2' के अभीतक चार गाने रिलीज हो चुके हैं। इसमें तमन्ना भाटिया का आइटम सॉन्ग 'आज की रात', राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर का 'आई नहीं' और 'तुम्हारे ही रहेंगे हम' शामिल है। अब फिल्म के चौथे गाने 'खूबसूरत' भी रिलीज हो गया है। 'स्त्री 2' अमर कौशिक द्वारा निर्देशित और मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियो के बैनर तले दिनेश विजन और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित एक आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। इसमें श्रद्धा कपूर और राजकुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना ने अहम भूमिका निभाई है।
Priyanka Chopra Citadel 2: 'सिटाडेल 2' की शूटिंग शुरू! प्रियंका चोपड़ा का दिखेगा हटकर अंदाज, साझा किया वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed