फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hina Khan: कैंसर के उपचार के बीच हर दिन जिम जाती हैं हिना खान, अभिनेत्री की हिम्मत देख प्रशंसक कर रहे सलाम

Fri, 09 Aug 2024 01:14 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 09 Aug 2024 01:14 PM IST
सार


 

विज्ञापन
Hina Khan Going Gym in heavy rain amid breast cancer treatment shares video write importance of daily workout
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@realhinakhan

अभिनेत्री हिना खान ब्रेस्ट कैंसर का उपचार करा रही हैं। बीते दिनों जांच में उन्हें बीमारी का पता चला था, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को इसकी सूचना दी थी। हिना खान इस मुश्किल वक्त में बड़ी हिम्मत से काम ले रही हैं। सर्जरी और कीमोथैरेपी के बीच उन्होंने न सिर्फ शूटिंग पर वापसी कर दी है, बल्कि नियमित रूप से जिम भी जा रही हैं। न बीमारी और न ही भारी बारिश, किसी भी चीज को हिना जिम जाने के रास्ते में बाधा नहीं बनने दे रही हैं।

Hina Khan Going Gym in heavy rain amid breast cancer treatment shares video write importance of daily workout
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@realhinakhan

हिना ने आज इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे भारी बारिश के बीच जिम जाती नजर आ रही हैं। वीडियो में उन्हें छाता थामे जिम की तरफ बढ़ते देखा जा सकता है। इसके साथ हिना ने बहुत ही प्रेरक नोट लिखा है। अभिनेत्री ने लिखा है, 'आपके पास क्या बहाना है'? एक्ट्रेस ने आगे लिखा है, 'स्वस्थ जीवनशैली को बनाए रखने के लिए व्यायाम या किसी भी तरह की शारीरिक गतिविधि बहुत जरूरी है। लेकिन जब कोई बीमारी के दौर से गुजर रहा हो तो शारीरिक व्यायाम और भी जरूरी और प्रभावी हो जाता है'।
Double Ismart Vs Mr Bachchan: इस हीरोइन के चलते आगे निकली रवि तेजा की फिल्म, राम पोथिनेनी को ‘खलनायक’ का सहारा

Hina Khan Going Gym in heavy rain amid breast cancer treatment shares video write importance of daily workout
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@realhinakhan

हिना खान ने आगे लिखा है,  'नियमित रूप से व्यायाम करने से न सिर्फ आप शारीरिक रूप से मजबूत बनते हो, बल्कि यह हमारे मानसिक स्वास्थ्य को भी पोषण देता है। और हमारे दिमाग का सेहतमंद होना बहुत ही जरूरी है। मेरे कीमो उपचार के दौरान मुझे गंभीर न्यूरोपैथिक दर्द का सामना करना पड़ता है, जिससे मेरे पैर और पंजे ज्यादातर समय सुन्न हो जाते हैं, कभी-कभी व्यायाम करते समय मैं अपने पैरों पर नियंत्रण खो देती हूं। पैरों के सुन्न होने की वजह से मैं गिर जाती हूं, लेकिन मैं केवल वापस उठने पर अपना फोकस रखती हूं'। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 𝑯𝒊𝒏𝒂 𝑲𝒉𝒂𝒏 (@realhinakhan)

विज्ञापन
विज्ञापन
Hina Khan Going Gym in heavy rain amid breast cancer treatment shares video write importance of daily workout
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम @realhinakhan

हिना ने आगे लिखा, 'मैं खुद को गिरने नहीं दूंगी। मैं हर बार उठूंगी और उठने के लिए जो ताकत दिखाती हूं, उससे मुझे परिभाषित किया जाएगा।  हर बार जब मुझे लगता है कि मैं उठकर काम नहीं कर सकती, तो मैं और जोर लगाती हूं, क्योंकि मेरे पास मेरी ताकत, मेरी आत्मा और मेरी इच्छाशक्ति के अलावा आखिर और क्या है...? तो वर्कआउट करने के लिए आपके पास क्या बहाना है?
Old Money Song Out: रिलीज होते ही छा गया 'ओल्ड मनी', सलमान खान-संजय दत्त और एपी ढिल्लों की तिकड़ी ने जीते दिल

विज्ञापन
Hina Khan Going Gym in heavy rain amid breast cancer treatment shares video write importance of daily workout
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@realhinakhan

हिना के इस पोस्ट पर यूजर्स उनकी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ऐसे नाजुक वक्त में आप जिस हिम्मत से काम ले रही हैं, उससे आपके लिए सम्मान और बढ़ गया है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'स्ट्रॉन्ग गर्ल, आप पर गर्व है'। एक यूजर ने लिखा, 'ईश्वर आपको जल्द स्वस्थ करें।' हिना के करियर की बात करें तो उन्होंने छोटे पर्दे पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के जरिए लोकप्रियता हासिल की। इसमें वे अक्षरा की भूमिका में दिखीं।


Priyanka Chopra Citadel 2: 'सिटाडेल 2' की शूटिंग शुरू! प्रियंका चोपड़ा का दिखेगा हटकर अंदाज, साझा किया वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed