फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Double Ismart Vs Mr Bachchan: इस हीरोइन के चलते आगे निकली रवि तेजा की फिल्म, राम पोथिनेनी को ‘खलनायक’ का सहारा

Fri, 09 Aug 2024 11:58 AM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Fri, 09 Aug 2024 11:58 AM IST
विज्ञापन
Ravi Teja to face media for the first time on Sunday for his film Mr Bachchan compete with double ismart
रवि तेजा और राम पोथिनेनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी सिनेमा की तरह ही साउथ सिनेमा भी सितारों के ‘ईगो क्लैश’ का मामला नया नहीं है। 15 अगस्त को जहां बॉक्स ऑफिस पर राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी की ‘स्त्री 2’ की टीम ‘वेदा’ की टीम जॉन अब्राहम, शरवरी वाघ से मुकाबला करने उतरने रही है, वहीं इसी दिन साउथ सिनेमा के दो सितारों राम पोथिनेनी और रवि तेजा की दो फिल्मों ‘डबल इस्मार्ट’ और ‘मिस्टर बच्चन’ की सीधी टक्कर भी होने जा रही है। रवि तेजा अभी तक अपनी फिल्म के प्रचार के लिए मैदान में नहीं उतरे हैं, वहीं राम पोथिनेनी प्रचार करते करते हैदराबाद से मुंबई तक पहुंच आए हैं।

Ravi Teja to face media for the first time on Sunday for his film Mr Bachchan compete with double ismart
डबल इस्मार्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता राम पोथिनेनी ने अपनी फिल्म ‘डबल इस्मार्ट’ का एक गाना गुरुवार को यहां अभिनेता संजय दत्त के साथ मुंबई में रिलीज किया। फिल्म की हिंदी पट्टी में खास हाइप तो नहीं बनी है लेकिन संजय दत्त का किसी साउथ फिल्म में मौजूद होना भर उनके प्रशंसकों को उत्साहित कर जाता है। चूंकि ये एक हिट फिल्म की सीक्वल है लिहाजा आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बाहर रहने वाले तेलुगु सिनेमा के प्रशंसकों को भी इस फिल्म का खासा इंतजार रहा है। इस फिल्म की सीधी टक्कर बॉक्स ऑफिस पर रवि तेजा की फिल्म ‘मिस्टर बच्चन’ से होनी है।

Ravi Teja to face media for the first time on Sunday for his film Mr Bachchan compete with double ismart
भाग्यश्री बोरसे-मिस्टर बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘मिस्टर बच्चन’ अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ‘रेड’ की रीमेक है और इसकी काफी शूटिंग लखनऊ व आसपास के इलाकों में भी की गई है। रवि तेजा की बॉक्स ऑफिस पर ब्रांड वैल्यू इन दिनों खासी नीचे चल रही है, लेकिन इस फिल्म को लेकर हिंदी भाषी क्षेत्रों में खासी चर्चा होती रही है। एक तो इसके नाम को लेकर दूसरे इसकी हीरोइन भाग्यश्री बोरसे को लेकर। भाग्यश्री बोरसे हाल ही में फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में भी नजर आ चुकी हैं। इससे पहले फिल्म ‘यारियां 2’ में उन्हें उनके लुक्स को लेकर खासा नोटिस किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ravi Teja to face media for the first time on Sunday for his film Mr Bachchan compete with double ismart
मिस्टर बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘मिस्टर बच्चन’ के निर्देशक हरीश शंकर हाल ही में अपनी एक मेगा बजट मल्टीस्टारर फिल्म के एलान को लेकर सुर्खियों मे रहे हैं, लेकिन अपनी फिल्म ‘मिस्टर बच्चन’ के अब तक हो चुके दोनों कार्यक्रमों में रवि तेजा को लाने में विफल रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट रवि तेजा ने ही तय की है और इसी के चलते फिल्म ‘डबल इस्मार्ट’ की निर्माता चार्मी कौर बताते हैं कि उनको सोशल मीडिया पर अनफॉलो भी कर चुकी हैं।

विज्ञापन
Ravi Teja to face media for the first time on Sunday for his film Mr Bachchan compete with double ismart
मिस्टर बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘मिस्टर बच्चन’ को लेकर लोगों में दिखी उत्सुकता को और बढ़ाने के लिए फिल्म के निर्देशक हरीश शंकर सारे जतन कर रहे हैं और जानकारी के मुताबिक अब तक मीडिया के सवालों से बचते रहे रवि तेजा ने भी फिल्म की रिलीज से पहले एक बार इसके प्रचार में शामिल होने की बात मान ली है। रवि तेजा फिल्म से संबंधित एक कार्यक्रम में पहली बार रविवार को पत्रकारों के सामने होंगे और इस दिन वह अपने पुराने सहयोगी रहे पुरी जगन्नाथ की फिल्म से सीधे टकराने के सवालों पर भी बोल सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed