फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandu Champion On OTT: सिनेमाघरों से उतरा चंदू गुपचुप पहुंचा ओटीटी पर, जानिए आज से कहां देख सकते हैं फिल्म

Fri, 09 Aug 2024 11:57 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 09 Aug 2024 11:57 AM IST
सार

14 जून 2024 को सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद फिल्म 'चंदू चैंपियन' आज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है। 'चंदू चैंपियन' एक बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसे कबीर खान ने लिखा और निर्देशित किया है।

विज्ञापन
Chandu Champion is released on OTT platform Prime Video on very important day in National History kartik aryan
फिल्म 'चंदू चैंपियन' - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

'चंदू चैंपियन' में कार्तिक आर्यन ने मुरलीकांत पेटकर की भूमिका निभाई है। इस फिल्म को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित किया गया है। इसमें कार्तिक आर्यन ने भारत के पहले पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की भूमिका निभाई है, जिसके लिए कार्तिक को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला।

Chandu Champion is released on OTT platform Prime Video on very important day in National History kartik aryan
कार्तिक आर्यन-चंदू चैंपियन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर हाल ही में फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर एक जानकारी साझा की है। कार्तिक ने अपनी फिल्म 'चंदू चैंपियन' की ओटीटी रिलीज की घोषणा की है और लिखा, ''सभी बाधाओं के बावजूद लचीलेपन और जीत की कहानी। एक चैंपियन की कहानी का गवाह जिसने कभी हार नहीं मानी।'' फिल्म 'चंदू चैंपियन' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है।

View this post on Instagram

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandu Champion is released on OTT platform Prime Video on very important day in National History kartik aryan
फिल्म चंदू चैंपियन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
चंदू चैंपियन में कार्तिक आर्यन ने मुरलीकांत पेटकर की भूमिका निभाई है, जो साल 1965 में भारत-पाक के युद्ध के दौरान एक सैनिक थे और इस दौरान वह घायल हो गए थे। हालांकि, कई बड़ी चुनौतियों का सामना करने के बाद भी पेटकर ने कई स्पोर्ट्स में चैंपियन बन कर 1972 में भारत का पहला पैरालंपिक गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।  

विज्ञापन
Chandu Champion is released on OTT platform Prime Video on very important day in National History kartik aryan
फिल्म 'चंदू चैंपियन' - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
'चंदू चैंपियन' में मुरलीकांत पेटकर के किरदार को निभाने को लेकर कार्तिक आर्यन ने कहा, ''मुरलीकांत पेटकर का रोल निभामा मेरे लिए एक बड़ा सम्मान और मेरे जीवन में बड़ा बदलाव वाला रहा है। इस किरदार को समझने के लिए मैंने डेढ़ साल की कड़ी तैयारी और मेहनत की है। इस दौरन मैंने चीनी बिल्कुल बंद कर दी थी और एक स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करी थी। उनकी सचमुच प्रेरणादायक कहानी ने मुझ पर गहरा असर डाला है और मैं कबीर सर और साजिद सर के लिए हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा, कि उन्होंने इस सुनहरे अवसर को करने का मौका दिया। यह मेरे फिल्मी करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्म है, जिसमें मैंने एक आठ-मिनट का वॉर सीन का टेक दिया है, इसके साथ ही रेसलिंग, स्विमिंग और बहुत कुछ किया है। मुझे अब तक के शानदार रिस्पॉन्स से बहुत ही खुशी महसूस हो रही है, जहां लोग इसे मेरे करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस और बेस्ट फिल्म कह रहे हैं। ये फिल्म मेरे लिए बहुत खास है। अब मैं उत्साहित हूं कि प्राइम वीडियो के दर्शक चंदू चैंपियन की ताकत और दिल को अनुभव करें।''
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed