फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shah Rukh Khan: एयरपोर्ट पर धांसू अंदाज में नजर आए बॉलीवुड के बादशाह, स्विट्जरलैंड हुए रवाना

Fri, 09 Aug 2024 11:46 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 09 Aug 2024 11:46 AM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Spotted at Airport in stunning look wearing orange jacket actor left for Switzerland
शाहरुख खान - फोटो : एएनआई

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख रुख खान जहां से गुजरें लोगों का हुजूम इकट्ठा हो जाता है। प्रशंसक उनकी एक नजर के लिए बेताब रहते हैं। अभिनेता को आज शुक्रवार 9 अगस्त को सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। किंग खान डैशिंग लुक में नजर आए। ब्लू डैनिम और व्हाइट टीशर्ट के साथ वह ऑरेन्ज जैकेट पहने दिखे। इस दौरान उनके साथ मैनेजर पूजा ददलानी भी साथ नजर आईं। कहा जा रहा है कि एक्टर स्विट्जरलैंड रवाना हुए हैं।

Shah Rukh Khan Spotted at Airport in stunning look wearing orange jacket actor left for Switzerland
शाहरुख खान - फोटो : एएनआई

कहा जा रहा है कि अभिनेता स्विट्जरलैंड में लोकार्नो फिल्म महोत्सव में हिस्सा लेने पहुचे हैं, जो बुधवार (7 अगस्त) को शुरू हुआ है। इस समारोह में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उनके अलावा महोत्सव में जेन कैंपियन, अल्फोंसो कुआरोन और आइरीन जैकब को भी सम्मानित किया जाएगा।

Shah Rukh Khan Spotted at Airport in stunning look wearing orange jacket actor left for Switzerland
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

1946 से चल रहा लोकार्नो फिल्म महोत्सव विश्व के सबसे लम्बे समय तक चलने वाले वार्षिक फिल्म समारोहों में से एक है। यह ऑटोर सिनेमा पर केन्द्रित है। इसमें दक्षिणी स्विट्जरलैंड के इतालवी भाषी टिसिनो क्षेत्र में मैगीगोर झील के तट पर फिल्में दिखाई जाती हैं। महोत्सव में खुले आसमान के नीचे स्थित पियाजा ग्रांडे में 8,000 तक फिल्म दर्शक बैठकर दुनिया की सबसे बड़े पर्दों में से एक पर फिल्में देखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Spotted at Airport in stunning look wearing orange jacket actor left for Switzerland
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को शनिवार को पार्डो अला कैरियरा पुरस्कार दिया जाएगा। यह पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है जिनके कलात्मक योगदान ने सिनेमा को नई परिभाषा दी है। शाहरुख खान को 10 अगस्त को खुले आसमान के नीचे पियाजा ग्रांडे में इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Spotted at Airport in stunning look wearing orange jacket actor left for Switzerland
शाहरुख खान - फोटो : एएनआई

इस दौरान शाहरुख खान की प्रतिष्ठित फिल्मों में शुमार 'देवदास' भी इस महोत्सव में दिखाई जाएगी। यह फिल्म संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी है। शाहरुख खान को पुरस्कार दिए जाने पर महोत्सव के प्रमुख जियोना ए नजारो ने शाहरुख खान की तारीफ करते हुए कहा, 'भारतीय सिनेमा में उनका योगदान अभूतपूर्व है। वह ऐसे बादशाह हैं, जिन्होंने अपने दर्शकों से कभी नाता हमेशा बनाए रखा। लोगों ने ही उन्हें ताज पहनाया है। यह साहसी और दिलेर कलाकार हमेशा खुद को चुनौती देने के लिए तैयार रहा हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed