सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Stree 2: 'केजीएफ 2' के धांसू हिंदी कलेक्शन को 'स्त्री 2' ने पछाड़ा, आगे क्या गुल खिलाएगी श्रद्धा की फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 29 Aug 2024 11:16 AM IST
सार

15 अगस्त से ठीक एक दिन पहले 14 अगस्त की रात को रिलीज हुई हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' लगातार सफलता के झंडे गाढ़ रही है। फिल्म को लेकर प्रशंसकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इस फिल्म ने रिलीज के बाद कई रिकॉर्ड तोड़े। वहीं अब 'स्त्री 2' ने फिल्म 'केजीएफ 2' के रिकॉर्ड को भी तोड़कर एक नया रिकॉर्ड बना लिया है।  

विज्ञापन
Stree 2 overtakes Yash starer KGF 2 Hindi collections shraddha kapoor rajkummar rao aparshakti pankaj tripathi
स्त्री 2-केजीएफ 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor, thenameisyash
15 अगस्त से ठीक एक दिन पहले 14 अगस्त की रात को रिलीज हुई हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' लगातार सफलता के झंडे गाढ़ रही है। फिल्म को लेकर प्रशंसकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इस फिल्म ने रिलीज के बाद कई रिकॉर्ड तोड़े। वहीं अब 'स्त्री 2' ने फिल्म 'केजीएफ 2' के रिकॉर्ड को भी तोड़कर एक नया रिकॉर्ड बना लिया है।  

Trending Videos
Stree 2 overtakes Yash starer KGF 2 Hindi collections shraddha kapoor rajkummar rao aparshakti pankaj tripathi
फिल्म स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनित फिल्म 'स्त्री 2' इस समय बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। अमर कौशिक द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है और यह हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे बेहतरीन ओपनर फिल्म भी बन चुकी है। पहले वीकेंड पर शानदार प्रदर्शन के बाद भी फिल्म की कमाई में कोई कमी नहीं आई और 'स्त्री 2' ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'स्त्री 2' ने बॉलीवुड के इतिहास में दूसरे वीकेंड पर सबसे ज्यादा कलेक्शन (93 करोड़ नेट) दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Stree 2 overtakes Yash starer KGF 2 Hindi collections shraddha kapoor rajkummar rao aparshakti pankaj tripathi
फिल्म स्त्री 2 - फोटो : सोशल मीडिया
जब बच्चों के पेपर चल रहे होते है तब आमतौर पर फिल्म की कमाई में काफी गिरावट आती है, लेकिन हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' ने अपने 13वें दिन दोहरे अंकों में कलेक्शन किया, जिससे यह साबित होता है कि फिल्म 'स्त्री 2' की स्क्रिप्ट और फिल्म में कलाकारों के अभिनय में वाकई काफी दम है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार के कलेक्शन के साथ, फिल्म ने मेगा-ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ' (KGF 2) के (435 करोड़ नेट) के लाइफटाइम हिंदी वर्जन कलेक्शन को पछाड़ दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक, 'स्त्री 2' ने भारत में 442 करोड़ से अधिक नेट कलेक्शन किया है, अब सभी की निगाहें इसके लाइफटाइम बिजनेस पर टिकी हुई हैं।
 
Stree 2 overtakes Yash starer KGF 2 Hindi collections shraddha kapoor rajkummar rao aparshakti pankaj tripathi
फिल्म स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
उत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश के बावजूद मेगा एंटरटेनर अपनी पकड़ बनाए हुए है। यहां से 500 करोड़ का नेट कलेक्शन आसान है। साथ ही, इस हॉरर फिल्म के लिए भारत में 'पठान' और 'गदर 2' के लाइफटाइम नंबरों को पछाड़ना आसान दिखाई दे रहा है। 
 
विज्ञापन
Stree 2 overtakes Yash starer KGF 2 Hindi collections shraddha kapoor rajkummar rao aparshakti pankaj tripathi
फिल्म स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
लेकिन क्या श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' शाहरुख की हिट फिल्म 'जवान' को पीछे छोड़ पाती है, जिसने भारत में लगभग 593 करोड़ रुपये की कमाई की थी। बता दें 'स्त्री 2' में पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। अक्षय कुमार और वरुण धवन ने कैमियो किया है।
Baadshah: 'बादशाह' में ट्विंकल खन्ना नहीं थीं निर्माता की पहली पसंद, शाहरुख खान हमेशा थे उनकी पहली च्वाइस
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed