{"_id":"66f0f4f9a20e6c842602d1c0","slug":"stree-2-star-abhishek-banerjee-recalled-his-first-meeting-with-amitabh-bachchan-know-what-he-says-2024-09-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Abhishek Banerjee: पैर छूने पर बिग बी ने अभिषेक बनर्जी को लगाई थी जोरदार डांट, कहा- ऐसा मत करो","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Abhishek Banerjee: पैर छूने पर बिग बी ने अभिषेक बनर्जी को लगाई थी जोरदार डांट, कहा- ऐसा मत करो
रिलीज के इतने दिन बाद भी 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है। फिल्म में 'जना' का किरदीर निभाकर सुर्खियां बटोरने वाले अभिषेक बनर्जी स्त्री 2 की सफलता का अभिषेक बनर्जी ने अमिताभ बच्चन के साथ अपनी आगामी फिल्म 'सेक्शन 84' की शूटिंग शुरू कर दी है। अब हाल ही में, जना का किरदार निभाने वाले अभिषेक बनर्जी ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से अपनी पहली मुलाकात को लेकर कुछ दिलचस्प खुलासे किए हैं। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।
2 of 5
अभिषेक बनर्जी
- फोटो : इंस्टाग्राम @nowitsabhi
अमिताभ बच्चन से अपनी पहली मुलाकात के बारे में बात करते हुए अभिषेक बनर्जी ने बताया कि जब वह पहली बार मेगास्टार से मिले थे, तो उन्होंने उनके पैर छुए थे। लेकिन उन्हें यह देखकर आश्चर्य हुआ कि बिग बी ने उन्हें डांटते हुए कहा कि ऐसा मत करो। अभिनेता ने कहा कि मैं बस उनका सम्मान कर रहा था और वह नाराज हो गए। इसलिए वह सोचने लगे कि मैं उनके साथ कैसे घुल-मिल सकता हूं।"
3 of 5
अभिषेक बनर्जी
- फोटो : इंस्टाग्राम @nowitsabhi
अभिनेता ने बताया कि यह तब हुआ जब निर्देशक रिभु दासगुप्ता ने उन्हें एक-दूसरे से मिलवाया और बताया कि वे दोनों एक ही कॉलेज, किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़े हैं। इस बारे में जानने के बाद अभिषेक बहुत खुश हुए और उन्होंने कहा कि वह अपने अंदर से सीनियर बच्चन को बाहर नहीं निकाल सकते क्योंकि यह असंभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अभिषेक बनर्जी
- फोटो : इंस्टाग्राम @nowitsabhi
अभिषेक ने आगे कहा कि वह जो भी परफॉर्म करते हैं, उसमें वह बिग बी को अपने तरीके से श्रद्धांजलि देते हैं। अभिषेक ने कहा, "ऐसा कहा जाता है कि आपको अपने नायकों की नकल नहीं करनी चाहिए, बल्कि उनसे प्रेरित होकर कुछ करना चाहिए।"
विज्ञापन
5 of 5
अभिषेक बनर्जी
- फोटो : इंस्टाग्राम @nowitsabhi
बता दें कि 'स्त्री 2', 'एनिमल', 'पठान' और 'गदर 2' जैसी फिल्मों को शिकस्त देने के बाद भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनने की राह पर निकल गई है। जानकारी हो कि अब तक यह रिकॉर्ड शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'जवान' के पास है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।