{"_id":"66f02834a7345dc0db0f9c61","slug":"yudhra-box-office-collection-day-3-siddhant-chaturvedi-raghav-juyal-malavika-mohanan-2024-09-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Yudhra Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन भी नहीं चला ‘युद्रा’ का जादू, जानें कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Yudhra Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन भी नहीं चला ‘युद्रा’ का जादू, जानें कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Mon, 23 Sep 2024 07:22 AM IST
विज्ञापन
'युद्रा' फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी, मालविका मोहनन और राघव जुयाल की फिल्म ‘युद्रा’ ने 20 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का प्रशंसक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। फिल्म ने पहले दिन राष्ट्रीय सिनेमा दिवस का फायदा उठाते हुए अच्छा प्रदर्शन किया। दर्शकों से इसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ को यह पसंद आ रही है तो कुछ इसे लेकर बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं।
Trending Videos
युद्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम @siddhantchaturvedi
फिल्म के बारे में बात करें तो इसका एक्शन लोगो को पसंद आया, लेकिन कहानी थोड़ी कमजोर पड़ती दिखी। फिल्म में राघव जुयाल के अभिनय को प्रशंसा भी मिल रही है। साथ ही मालविका मोहनन के काम को भी प्रशंसक तवज्जो दे रहे हैं। उन्होंने अपने अभिनय से गहरा प्रभाव छोड़ा है।
Tumbbad 2: 'तुम्बाड' के सीक्वल का निर्देशन नहीं करेंगे राही अनिल बर्वे, पोस्ट से मिले दरार के संकेत!
Tumbbad 2: 'तुम्बाड' के सीक्वल का निर्देशन नहीं करेंगे राही अनिल बर्वे, पोस्ट से मिले दरार के संकेत!
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म युद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में एक्शन का फुल डोज देखने को मिला। साथ ही वायलेंस से भरी फिल्मों का पसंद करने वाले इसका लुत्फ उठा सकते हैं। अब इस फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो इसने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.5 करोड़ का कलेक्शन किया।
फिल्म युद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे दिन फिल्म की हालत पतली नजर आई। फिल्म की कमाई में दूसरे दिन 60 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। दूसरे दिन यह 1.75 करोड़ रुपये का कारोबार कर पाई। शनिवार के प्रदर्शन ने फिल्म निर्माताओं की चिंता को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
फिल्म युद्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
तीसरे दिन के कारोबार की बात करें तो तीसरे दिन दो करोड़ 39 लाख रुपये बॉक्स ऑफिस से जोड़े। इसी के साथ फिल्म ने अब तक कुल आठ करोड़ 64 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी, मालविका मोहनन और राघव जुयाल मुख्य भूमिकाओं में हैं।
Aanand L Rai: साहसिक फिल्में बनाना चाहते हैं आनंद एल राय, कहा- दर्शकों से जुड़ाव महत्वपूर्ण है बॉक्स ऑफिस नहीं
Aanand L Rai: साहसिक फिल्में बनाना चाहते हैं आनंद एल राय, कहा- दर्शकों से जुड़ाव महत्वपूर्ण है बॉक्स ऑफिस नहीं

कमेंट
कमेंट X