फिल्म स्त्री 2 के बाद राजकुमार राव इन दिनों अपनी आगामी फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो की तैयारियों में व्यस्त हैं। वहीं, पत्रलेखा सीरीज 'आईसी 814' में नजर आईं। अपने-अपने प्रोजेक्ट्स की सफलता का जश्न मनाने के बीच इस खूबसूरत जोड़ी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इसकी जानकारी पत्रलेखा ने पोस्ट साझा कर दी है। इनके पालतू कुत्ते गागा ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।
RajKummar Rao: शोक में डूबे राजकुमार राव-पत्रलेखा, इस करीबी ने दुनिया को कहा अलविदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने गागा के साथ की खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ बेहद भावुक नोट लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'गागा अब नही रहा। गागा, तुम एंजल और बेबी हो... इतने साल हमारे साथ रहने और इन्हें खूबसूरत बनाने के लिए शुक्रिया'।
Singham Again: 'रामायण में सीता न हो ऐसा हो नहीं सकता', सिंघम अगेन में काम करने को लेकर बोलीं करीना कपूर
पोस्ट में आगे लिखा है, 'हमारे जीवन मे आने के लिए शुक्रिया गागा। हमारी देखभाल करने के लिए धन्यवाद। मम्मी और पापा आपको बहुत मिस करेंगे। तुम हमें हर जीवन में मिलना। तुम हमेशा हमारे सबसे प्यारे बच्चे के रूप में यादों में रहोगे'।
राजकुमार राव और पत्रलेखा के पोस्ट पर तमाम सितारे और प्रशंसक उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। विजय वर्मा ने लिखा है, 'सुनकर बहुत दुख हुआ। आप दोनों को हिम्मत मिले'। धनश्री वर्मा ने लिखा है, 'ईश्वर गागा की आत्मा को शांति दें'। ताहिरा कश्यप ने लिखा है, 'आप लोगों ने गागा को जिंदगी के खूबसूरत लम्हे दिए'। इनके अलावा हुमा कुरैशी, भूमि पेडनेकर, फराह खान, अपारशक्ति खुराना और प्राची देसाई सहित कई और सितारों ने भी सांत्वना दी है।
Doctor Strange 3: ‘डॉक्टर स्ट्रेंज 3’ को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने, थ्रिक्वल पूरा करने के लिए मिल गया निर्देशक
वर्क फ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में तृप्ति डिमरी के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा वे अपनी फिल्म 'मालिक' का एलान भी कर चुके हैं। राजकुमार की आने वाली फिल्म 'मालिक' काफी खास है, क्योंकि इसमें वे पहली बार गैंगस्टर के रूप में दिखेंगे।