सिनेमाघरों में इस वक्त बहार है। एक नहीं, कई फिल्में दर्शकों के मनोरंजन के लिए सजी हुई हैं। हालांकि, इनमें से सबसे ज्यादा लाइमलाइट श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' खींच रही है। पहले ही दिन से ताबड़तोड़ कमाई कर रही 'स्त्री 2' अब तक कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। इसने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले बड़ी-बड़ी फिल्मों का सिंहासन हिला दिया है। रिलीज के चौथे दिन ही 200 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली फिल्म ने रक्षाबंधन के त्योहार पर भी जमकर कमाई कर मंडे टेस्ट पास कर लिया है। इसके साथ रिलीज हुईं अन्य फिल्मों का कैसा हाल रहा, चलिए जानते हैं आज की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में
Box Office Collection: मंडे टेस्ट में टॉपर बनी 'स्त्री 2', जानें 'वेदा'-'खेल खेल में' और बाकी फिल्मों का हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडे टेस्ट में टॉपर बनी 'स्त्री 2'
श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पकंज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना जैसे सितारों से सजी और अमर कौशिक के निर्देशन में बनी 'स्त्री 2' ने 76.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेकर सभी को चौंका दिया। दूसरे ही दिन फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई। इस फिल्म ने दूसरे दिन 31.4 करोड़ रुपये की कमाई की और तीसरे दिन 43.85 करोड़ कमाए। चौथे दिन रविवार की छुट्टी का फायदा इसे खूब मिला और कमाई 55.9 करोड़ रुपये रही। पांचवे दिन पहले सोमवार की परीक्षा में भी फिल्म का जोरदार कलेक्शन जारी रहा। रक्षा बंधन के पर्व पर इसे देखने दर्शकों की खूब भीड़ उमड़ी। आंकड़ों के मुताबिक पहले सोमवार को 'स्त्री 2' ने करीब 37 करोड़ रुपये कमाए। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई 228.45 करोड़ रुपये पहुंच गई है।
'खेल खेल में'
अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, वाणी कपूर, फरदीन खान, एमी विर्क, प्रज्ञा जायसवाल और आदित्य सील जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘खेल खेल में’ 15 अगस्त के मौके पर रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म औसत प्रदर्शन कर रही है। ‘खेल खेल में’ ने 5.05 करोड़ की ओपनिंग के साथ शुरुआत की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 2.5 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 3.1 करोड़ रुपये की कमाई की। चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन 3.85 करोड़ रुपये रहा। वहीं, रक्षाबंधन की छुट्टी के मौके पर पहले सोमवार को इस फिल्म ने 1.90 करोड़ कमाए। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का टोटल कलेक्शन 15.95 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म का बजट करीब 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
15 अगस्त को ही रिलीज हुई अभिनेता जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की फिल्म 'वेदा' ने ओपनिंग डे पर 6.3 करोड़ रुपये की कमाई के साथ खाता खोला। दूसरे दिन की कमाई 1.8 करोड़ रुपये और तीसरे दिन की कमाई 2.7 करोड़ रुपये रही। चौथे दिन रविवार की छुट्टी पर इस फिल्म ने 3.2 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, पहले सोमवार को यानी रक्षाबंधन की छु्ट्टी के अवसर पर 'वेदा' ने 1.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ करीब 60 करोड़ रुपये बजट में बनी इस फिल्म की टोटल कमाई करीब 15.50 करोड़ रुपये हो चली है।
'थंगलान'
साउथ सुपरस्टार विक्रम की फिल्म 'थंगलान' ने भी 15 अगस्त के अवसर पर गुरुवार को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने 13.3 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की। दूसरे दिन की कमाई 4.75 करोड़ रुपये रही और तीसरे दिन 5.65 करोड़ रुपये कमाए। चौथे दिन रविवार की छु्टटी में इस फिल्म ने करीब 5.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। पहले सोमवार को इसकी कमाई में गिरावट आई है। रक्षा बंधन के मौके पर फिल्म ने करीब दो करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ इसकी कुल कमाई 31.45 करोड़ रुपये हो चली है।