फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'स्त्री 2' की आंधी, वेदा की कमाई में आया उछाल, जानें 'खेल खेल में' का हाल

Sun, 18 Aug 2024 09:09 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 18 Aug 2024 09:09 AM IST
सार

सिनेमा लवर्स के लिए ये वीकएंड काफी मजेदार रहा है। सिनेमघरों में बॉलीवुड से लेकर साउथ तक तमाम बड़े सितारों की फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं। मगर इन फिल्मों में अगर किसी फिल्म पर पैसों की बौछार हो रही है। तो वह 'स्त्री 2' है। श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। 

विज्ञापन
Stree 2 Vedaa Khel Khel Mein Mr. Bachchan Thangalaan Double iSmart Saturday Box Office Collection
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर हॉरर, कॉमेडी और एक्शन सभी जॉनर की फिल्में लगी हुई है। सिनेमा लवर्स के लिए ये वीकएंड काफी मजेदार रहा है। सिनेमघरों में बॉलीवुड से लेकर साउथ तक तमाम बड़े सितारों की फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं। मगर इन फिल्मों में अगर किसी फिल्म पर पैसों की बौछार हो रही है। तो वह 'स्त्री 2' है। श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इसके अलावा सिनेमाघरों में 'खेल-खेल में', 'वेदा', 'थंगलान', 'मिस्टर बच्चन' और 'डबल इस्मार्ट' जैसी फिल्में लगी हुई हैं। चलिए जानते हैं शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों का कैसा प्रदर्शन रहा...

Stree 2 Vedaa Khel Khel Mein Mr. Bachchan Thangalaan Double iSmart Saturday Box Office Collection
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्त्री 2

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी 'स्त्री 2' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 76.5 करोड़ रुपये से ज्यादा ओपनिंग ली। दूसरे दिन फिल्म ने 31.4 करोड़ रुपये की कमाई की है। दो दिन में फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली। तीसरे दिन 'स्त्री 2' ने 44 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 144 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 

Stree 2 Vedaa Khel Khel Mein Mr. Bachchan Thangalaan Double iSmart Saturday Box Office Collection
खेल-खेल में - फोटो : इंस्टाग्राम @khelkhelmeinmovie
खेल खेल में

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘खेल खेल में’ का तीन दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर टिकना मुश्किल हो गया है। अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, वाणी कपूर, फरदीन खान, एमी विर्क, प्रज्ञा जायसवाल और आदित्य सील जैसे सितारों से सजी ‘खेल खेल में’ ने 5.05 करोड़ की ओपनिंग के बाद दूसरे दिन 1.90 करोड़ रुपये की कमाई की। तीसरे दिन वीकएंड पर फिल्म की कमाई में थोड़ा उछाल देखने को मिला। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन फिल्म ने 2.85 करोड़ रुपये की कमाई की। इसी के साथ ही फिल्म की कुल कमाई 9.95 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Stree 2 Vedaa Khel Khel Mein Mr. Bachchan Thangalaan Double iSmart Saturday Box Office Collection
वेदा ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
वेदा

जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की फिल्म 'वेदा' भी इस स्वतंत्रता दिवस पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। वेदा की कमाई की बात करें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में फेल होती दिख रही है। पहले दिन 6.3 करोड़ रुपये की ओपनिंग के बाद फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली। वेदा' ने दूसरे दिन 1.60 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, शनिवार यानी कि तीसरे दिन फिल्म ने 2.40 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का कलेक्शन 10.50 करोड़ हो गया है।

 

विज्ञापन
Stree 2 Vedaa Khel Khel Mein Mr. Bachchan Thangalaan Double iSmart Saturday Box Office Collection
थंगलान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
थंगलान 

साउथ सुपरस्टार विक्रम की फिल्म 'थंगलान' भी 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दर्शकों को  ये फिल्म काफी पसंद आ रही है। फिल्म ने 12.6 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग लेने के बाद दूसरे दिन चार करोड़ की कमाई की। वहीं, अब तीसरे दिन फिल्म ने 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ दो दिन में फिल्म ने 23.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed