फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sujit Kumar Birthday: वकालत छोड़ सुजीत ने आजमाई बॉलीवुड में किस्मत, नाटक देख इस डायरेक्टर ने दिया था मौका

Tue, 07 Feb 2023 09:48 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Tue, 07 Feb 2023 09:48 AM IST
विज्ञापन
Sujit Kumar Birthday know untold story of bollywood superstar his journy from advocate to actor
सुजीत कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार सुजीत कुमार को उनके दमदार अभिनय के लिए याद किया जाता है। सुजीत ने अपने करियर में 150 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम किया। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया। अपने शानदार अभियन से लोगों को दीवाना बनाने वाले सुजीत कुमार का जन्म 7 फरवरी 1934 को वाराणसी में हुआ था। बॉलीवुड की अधिकांश फिल्मों में उन्होंने ज्यादातर नेगेटिव किरदार ही निभाया, लेकिन काफी कम लोग जानते है कि फिल्मों में आने से पहले सुजीत वकालत की पढ़ाई कर रहे थे। आइए जानते हैं वकालत छोड़ एक्टिंग के दुनिया में कदम रखने वाले सुजीत कुमार की दास्तां...

Sujit Kumar Birthday know untold story of bollywood superstar his journy from advocate to actor
सुजीत कुमार - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड में कदम रखने से पहले सुजीत कुमार वकालत की पढ़ाई कर रहे थे। उस दौरान उन्होंने कॉलेज के एक नाटक में भाग लिया था। नाटक के जज पैनल में मौजूद मशहूर निर्माता-निर्देशक फणी मजूमदार को उनकी एक्टिंग काफी पसंद आई। उन्होंने सुजीत की जमकर तारीफ भी की। फणी मजूमदार ने तो सुजीत को एक्टर बनने की सलाह तक दे डाली। इसके बाद सुजीत की दिलचस्पी फिल्मों में बढ़ने लगी और उन्होंने बॉलीवुड का रुख कर लिया।

Sujit Kumar Birthday know untold story of bollywood superstar his journy from advocate to actor
सुजीत कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

सुजीत कुमार ने अपने करियर के दौरान सबसे ज्यादा काम राजेश खन्ना के साथ किया। बॉलीवुड फिल्मों में सुजीत ने ज्यादातर हीरो के दोस्त के या फिर विलेन के रोल निभाए। बॉलीवुड में सुजीत ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'दूर गगन की छांव' से की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sujit Kumar Birthday know untold story of bollywood superstar his journy from advocate to actor
सुजीत कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों में उन्हें पहला ब्रेक किशोर कुमार ने दिया था। इसके बाद उन्होंने राजेश खन्ना के साथ कई फिल्मों में बतौर साइड एक्टर काम किया। निजी जिंदगी में भी दोनों एक्टर्स के बीच याराना देखने को मिलता था। सुजीत ने न सिर्फ हिंदी फिल्मों में काम किया, बल्कि सुजीत की एक्टिंग का जादू भोजपुरी फिल्मों में भी खूब चला। एक्टर भोजपुरी सिनेमा की कई फिल्मों में लीड रोल निभाते नजर आए। उन्होंने ‘दंगल’ ‘पान खाए सैंया हमार’ जैसी कई हिट भोजपुरी फिल्में कीं।

विज्ञापन
Sujit Kumar Birthday know untold story of bollywood superstar his journy from advocate to actor
सुजीत कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

 सुजीत कुमार ने साल 2010 में कैंसर के चलते दुनिया को अलविदा कह दिया, लेकिन अपने दमदार अभिनय से सुजीत आज भी अपने फैंस के दिलों में जिंदा हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed