टीवी एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर हाल ही में विवादित शो ‘बिग बॉस के सीजन 16’ में नजर आईं थी। एक्ट्रेस इस शो के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इस रियलिटी शो में सुम्बुल 'मंडली' का हिस्सा थीं और शिव ठाकरे, साजिद खान, अब्दु के साथ उनकी अच्छी दोस्ती हो गई। अब हाल ही में, सुंबुल ने अपने पिता संग अपने रिश्ते के बारे में खुलासा करते हुए बताया है कि हर कदम पर उनके पिता उनकी ढाल बनकर खड़े हुए थे।
Sumbul Touqeer: 'पहली बार आए पीरियड्स में पापा ने किया गाइड', पिता संग बॉन्ड पर भावुक हुईं सुम्बुल तौकीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी जगत की जानी मानी अभिनेत्री सुंबुल ने छोटे पर्दे के पॉपुलर शो ‘इमली’ से ही दर्शकों के बीच अच्छी खासी लोकप्रियता बटोरी थी । इसके बाद सुंबुल ने शो ‘बिग बॉस’ में आकर लोगों को काफी चौंका दिया था। इस शो में सुम्बुल के बाकी के कंटेस्टेंट्स के साथ भी अच्छे संबंध थे और टॉप पांच में पहुंचने से पहले ही उन्हें बाहर कर दिया गया था।
Lalita Pawar: रामायण में 'मंथरा' के किरदार से हुईं घर-घर में मशहूर, अपने जमाने की ग्लैमरस अदाकारा थीं ललिता
अब अपने हालिया इंटरव्यू में सुंबुल ने अपने पिता के साथ अपने रिश्ते का खुलासा करते हुए बताया कि आज उन्हें जो भी सफलता हासिल हुई है उसका श्रेय उनके पिता के ही जाता है। अभिनेत्री ने कहा, 'मैं अपने आप को बहुत भाग्यशाली मानती हूं कि मेरे पिता बहुत समझदार हैं और जब मैं छह साल की थी तब से उन्होंने हमारी देखभाल करना शुरू कर दिया था। उन्होंने हम दोनों बहनों को अकेले ही पाला है।’
Salman khan: किसी का भाई किसी की जान की एडवांस टिकट बुकिंग शुरू, सलमान खान ने फैंस को दी जानकारी
अभिनेत्री ने आगे कहा, ‘चाहे वह जागना हो और हमें स्कूल के लिए तैयार करना हो, हमारा नाश्ता बनाना हो, घर की देखभाल करना हो और अपना खुद का डांस स्कूल चलाना हो, उन्होंने सब कुछ अकेले ही किया है।’ आगे सुंबुल ने अपने पिता के योगदान के बारे में बताते हुए कहा, ‘मेरे पिता से ज्यादा अभी तक किसी ने मुझे जीवन में इतना सपोर्ट नहीं किया होगा, जितना उन्होंने किया है। पहली बार जब मुझे पीरियड्स आए, मेरे पिता वहां थे, कोई और मुझे गाइड करने के लिए आसपास नहीं था। मैंने पापा को बताया और उन्होंने इसमें मेरी मदद की। वह मेरे और मेरी जिंदगी के बारे में सबकुछ जानते हैं।'
Vikram Bhatt: विक्रम भट्ट और बेटी के खिलाफ 1.40 करोड़ की धोखाधड़ी का केस दर्ज, जानें क्या है मामला
अपने मां- बाप के रिश्तो को लेकर सुंबुल ने कहा कि मैंने हमेशा उनके रिश्ते का सम्मान किया है। अगर उन दोनों को अपना रास्ता अलग करना था तो उनकी बेटी होने के नाते मुझे उनका यह फैसला मानना ही था, क्योंकि यह मेरा फर्ज था। मुझे लगता है कि मुझे दोनों रिश्तों की इज्जत रखनी चाहिए।