{"_id":"6712b68194ee33e4fb0fc877","slug":"sunny-deol-birthday-special-know-his-net-worth-business-source-of-income-and-movie-fees-2024-10-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sunny Deol Net Worth: फिल्मों में ही नहीं नेट वर्थ में भी सनी पा जी ने काटा है गदर, अरबों के मालिक हैं अभिनेता","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sunny Deol Net Worth: फिल्मों में ही नहीं नेट वर्थ में भी सनी पा जी ने काटा है गदर, अरबों के मालिक हैं अभिनेता
Sat, 19 Oct 2024 08:11 AM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sat, 19 Oct 2024 08:11 AM IST
विज्ञापन
सनी देओल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनी देओल बॉलीवुड की दुनिया के वो सितारे हैं, जो दर्शकों के दिल पर बिना किसी शर्त के राज करते हैं। शानदार अभिनय की बात की जाए या दमदार आवाज की या फिर बॉडी बिल्डिंग की, इन सभी में सनी देओल नंबर एक पर आते हैं। सनी देओल की फिल्में जब सिनेमाघरों में लगती हैं, तो उनकी कड़कती आवाज से थिएटर तक हिल जाता है। पर्दे पर ‘एंग्री मैन’ की छवि वाले सनी देओल आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए इस ‘ढाई किलो’ के हाथ वाले अभिनेता की नेट वर्थ पर एक नजर डालते हैं।
सनी देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम @iamsunnydeol
सनी देओल का अपना एक अलग फैन बेस है। पिछले साल उनकी फिल्म ‘गदर 2’ ने शानदार सफलता हासिल की। अभिनेता ने शुरू से ही फिल्मी पर्दे पर अपनी एक एंग्री मैन वाली छवि बनाई और खलनायकों की छुट्टी की। सिर्फ पर्दे पर ही नहीं उनकी कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी धमाका किया।
Mammals: सोनी बीबीसी अर्थ पर होगा 'मैमल्स' का प्रीमियर, कार्यकारी निर्माता ने की लेखक डेविड एटनबरो की तारीफ
Mammals: सोनी बीबीसी अर्थ पर होगा 'मैमल्स' का प्रीमियर, कार्यकारी निर्माता ने की लेखक डेविड एटनबरो की तारीफ
सनी देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम @iamsunnydeol
सनी देओल उस परिवार से आते हैं, जो अभिनय की दुनिया से ताल्लुक रखा है। उनके भाई बॉबी देओल और पिता धर्मेंद्र दिग्गज अभिनेता हैं। कहा जाता है कि सनी देओल अपनी फिल्मों के लिए मोटी रकम वसूलते हैं। सुपर हिट फिल्में देने वाले अभिनेता रिपोर्ट्स के मुताबिक एक फिल्म के लिए करोड़ों चार्ज करते हैं, कहा तो यह भी जाता है कि वह फिल्म में होने वाले मुनाफे में हिस्सेदारी लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सनी देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम @iamsunnydeol
बता दें कि सनी केवल एक अभिनेता ही नहीं हैं, वह एक बिजनेस मैन भी हैं और सांसद भी रह चुके हैं। इससे यह पता चलता है कि ना सिर्फ फिल्मों से बल्कि अभिनेता के पास उनके बिजनेस से भी पैसे आते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अपनी फिल्म ‘गदर 2’ के लिए आठ करोड़ रुपये लिए थे। बता दें कि अभिनेता के पास आलीशान घर के साथ ही खेती वाली जमीन और फार्म्स भी हैं।
विज्ञापन
सनी देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम @iamsunnydeol
अभिनेता की कुल संपत्ति की बात की जाए तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह 130 करोड़ रुपए है। इसमें बीस करोड़ रुपये से ज्यादा की खेती वाली जमीन हैं। अभिनेता अभिनय के अलावा अपना प्रोडक्शन हाउस भी चलाते हैं। उनके पास डबिंग स्टूडियो भी है। अभिनेता एंडोर्समेंट के जरिए भी कमाई करते हैं। उनके परिवार के पास कई बड़े रेस्टोरेंट भी हैं।
Pyre: तेलिन ब्लैक नाइट्स फिल्म फेस्टिवल में होगा 'पायर' का वर्ल्ड प्रीमियर, विनोद कापड़ी ने जाहिर की खुशी
Pyre: तेलिन ब्लैक नाइट्स फिल्म फेस्टिवल में होगा 'पायर' का वर्ल्ड प्रीमियर, विनोद कापड़ी ने जाहिर की खुशी