{"_id":"6804c40ef9dd58ef550851ae","slug":"sunny-deol-bollywood-movies-which-remake-in-south-cinema-betaab-arjun-ghayal-dar-ziddi-2025-04-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sunny Deol Movies: ‘बेताब’ से लेकर ‘जिद्दी’ तक, सनी देओल की इन फिल्मो का साउथ में बना रीमेक","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sunny Deol Movies: ‘बेताब’ से लेकर ‘जिद्दी’ तक, सनी देओल की इन फिल्मो का साउथ में बना रीमेक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Sun, 20 Apr 2025 03:28 PM IST
सार
Sunny Deol Movies: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल अपनी शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता ने ऐसी कई धाकड़ फिल्में दी हैं, जिनसे प्रभावित होकर साउथ सिनेमा इंडस्ट्री ने बनाई रिमेक। जानें उन फिल्मों के नाम।
विज्ञापन
1 of 6
फिल्म 'जाट'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हाल ही में सनी देओल अपनी फिल्म 'जाट' से चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लेकर दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया आ रही है। सनी देओल ने अपने करियर में शानदार फिल्में बनाई, जिनकी कहानियों का साउथ फिल्मों में भी रिमेक किया गया। आइए जानते हैं उन फिल्मों के नाम।
2 of 6
बेताब
- फोटो : इंस्टाग्राम-@iamsunnydeol
बेताब
साल 1983 में राहुल रवैल के निर्देशन में बनी फिल्म 'बेताब' से अभिनेता सनी देओल ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, जिसमें सनी देओल के अलावा अमृता सिंह, शम्मी कपूर, प्रेम चोपड़ा जैसे दिग्गज कलाकार मौजूद थे। इस फिल्म से प्रभावित होकर निर्देशक मधुसूदन राय ने तेलुगु में 'सम्राट' नाम से 'बेताब' का रीमेक बनाया। 'सम्राट' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था।
अर्जुन
राहुल रवैल के निर्देशन में सनी देओल की एक और फिल्म आई थी 'अर्जुन', जो साल 1985 में रिलीज हुई थी। फिल्म में डिंपल कपाड़िया और राज किरन ने अहम भूमिका अदा की थी। साल 1988 में निर्देशक सुरेश कृष्ण ने तमिल में कमल हासन अभिनीत फिल्म 'सत्या' बनाई, जो अर्जुन की रीमेक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सनी देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol
घायल
राजकुमार संतोषी निर्देशित फिल्म 'घायल' साल 1990 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सनी देओल, मीनाक्षी शेषाद्री, अमरीश पुरी जैसे कलाकरा मुख्य भूमिका में थे। 1992 में इस फिल्म की तमिल रीमेक 'भारतन' नाम से बनी थी, जो विजयकांत अभिनीत फिल्म थी। इसका निर्देशन सभापति दक्षिणमूर्ति ने किया था।
डर
सनी देओल, शाहरुख खान और जूही चावला अभिनीत फिल्म 'डर' साल 1993 में बनी थी, जिसका निर्देशन यश चोपड़ा ने किया था। इस फिल्म से प्रभाविक होकर राजेंद्र बाबू ने कन्नड़ में 'डर' फिल्म की रीमेक बनाई, जिसका नाम था 'प्रीत्स'। कन्नड़ फिल्म 'प्रीत्स' में शिव राजकुमार, उपेन्द्र और सोनाली बेंद्रे मुख्य भूमिक में थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।