{"_id":"6679c162faba8e5c8a0dfa68","slug":"sunny-deol-films-liked-by-fans-border-gadar-ghatak-gadar-2-damini-2024-06-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sunny Deol Films: सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्में, प्रशंसकों को हैं आज भी पसंद","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sunny Deol Films: सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्में, प्रशंसकों को हैं आज भी पसंद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 25 Jun 2024 12:28 AM IST
सार
सनी देओल हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता है। सनी का अभिनय और उनका स्टाइल उनके प्रशंसकों को बेहद पसंद हैं। सनी की कई फिल्में उनके प्रशंसकों को आज भी बार-बार देखना बेहद पसंद हैं। यही वजह है कि सनी की कई साल पहले की फिल्मों का सीक्वल आया और वह भी पहले भाग की तरह ही सुपरहिट रहा। सनी के प्रशंसक अब 'बॉर्डर 2' को लेकर काफी उत्साहित हैं और इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
सनी देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सनी देओल हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता है। सनी का अभिनय और उनका स्टाइल उनके प्रशंसकों को बेहद पसंद हैं। सनी की कई फिल्में उनके प्रशंसकों को आज भी बार-बार देखना बेहद पसंद हैं। यही वजह है कि सनी की कई साल पहले की फिल्मों का सीक्वल आया और वह भी पहले भाग की तरह ही सुपरहिट रहा। सनी के प्रशंसक अब 'बॉर्डर 2' को लेकर काफी उत्साहित हैं और इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
2 of 6
सनी देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम
'बेताब' 1983 में रिलीज हुई थी। यह पूरी तरह से एक प्रेमकहानी पर आधारित फिल्म थी। इस फिल्म को राहुल रवैल ने निर्देशित किया था। फिल्म में सनी देओल और अमृता सिंह ने लीड रोल निभाया था। बता दें कि यह सनी और अमृता दोनों की ही पहली फिल्म थी। फिल्म का संगीत आर डी बर्मन ने दिया था। यह फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा सफल फिल्मों में से एक रही। इसको 1987 में तेलुगु में 'सम्राट' नाम से पुननिर्मित किया गया था। इसके तेलुगु वर्जन में साउथ सुपरस्टार रमेश बाबू और सोनम ने अभिनय किया था।
3 of 6
सनी देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म 'दामिनी' राजकुमार सन्तोषी द्वारा निर्देशित है। 1993 में फिल्म 'दामिनी' को रिलीज किया गया था। सनी की यह फिल्म उनके प्रशंसकों की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है। फिल्म में सनी देओल के अलावा लीड रोल में अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि, ऋषि कपूर और अमरीश पुरी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी है कि एक महिला न्याय के लिए समाज के खिलाफ कैसे लड़ती है उस पर आधारित है। यह फिल्म सनी की सफल फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को सबसे अच्छी महिला प्रधान फिल्मों से एक माना जाता है। फिल्म में सनी देओल का अभिनय दर्शकों को बहुत पसंद आया था। वहीं फिल्म में सनी के द्वारा बोले गए संवाद लोगों को बेहद पसंद आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सनी देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम
सनी देओल के करियर की फिल्म 'बॉर्डर' एक ऐसी ऐतिहासिक फिल्म रही है, जिसे हर वर्ग के लोगों ने पसंद किया था। आज भी लोग इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं। 'बॉर्डर' 1997 में रिलीज हुई थी। यह उस समय की ब्लाकबस्टर फिल्मों में से एक हैं। इसकी कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। फिल्म की कहानी से लेकर फिल्म के गाने आज भी लोगों को बेहद पसंद आते हैं। अब हाल ही में फिल्म 'बॉर्डर 2' की भी घोषणा हो चुकी है, जिससे सनी के प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं।
विज्ञापन
5 of 6
सनी देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम
'गदर: एक प्रेम कथा' 2001 में बनी हिंदी फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है। फिल्म का निर्माण नितिन केनी ने किया था। इसमें सनी देओल, अमीषा पटेल, और अमरीश पूरी ने मुख्य किरदार निभाया है। इस फिल्म को 15 जून 2001 को सिनेमाघरों में पहली बार दिखाया गया। यह फिल्म सनी की सुपरहिट फिल्मों में से एक हैं। इस फिल्म में सनी देओल का अभिनय इतना पसंद आया कि उनके प्रशंसक इस फिल्म के दूसरे भाग की डिमांड तभी से करने लगे थे। इसके बाद इस फिल्म का दूसरा भाग 'गदर 2 : द कथा कंटिन्यूज' नाम से रिलीज हुआ। फिल्म के दूसरे भाग ने भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। फिल्म का दूसरा भाग 11 अगस्त 2023 को रिलीज हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 19 अगस्त तक फिल्म ने 369 करोड़ की कमाई कर ली थी। 'गदर 2' में सनी देओल ने तारा सिंह की भूमिका दोहराई जबकि अमीषा पटेल एक बार फिर सकीना के रूप में छाईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।