फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunny Deol: सनी देओल की फिल्म को नहीं मिल रहे खरीदार, विशाल राणा के बनाए ‘प्रोजेक्ट’ में छंगाणी का भारी निवेश

Thu, 20 Mar 2025 12:44 PM IST
सुवेश शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 20 Mar 2025 12:44 PM IST
सार

Sunny Deol: सनी देओल की फिल्म ‘सफर’ को रिलीज होने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। फिल्म की शूटिंग एक साल पहले ही पूरी हो चुकी है। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह?

विज्ञापन
sunny deol movie safar facing problem to release because of this reason know here
सनी देओल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दूसरी भारतीय भाषाओं की रीमेक के तौर पर बनी तमाम हिंदी फिल्मों के एक के बाद एक टिकट खिड़की पर धराशायी होने के चलते कभी जूनियर हीमैन के तौर पर चर्चित रहे पूर्व सांसद और अभिनेता सनी देओल की साल भर पहले पूरी हो चुकी फिल्म ‘सफर’ संकट में हैं। 


 
sunny deol movie safar facing problem to release because of this reason know here
सनी देओल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म की शूटिंग पूरी होने की खबर ‘अमर उजाला’ ने बीते साल जनवरी में प्रकाशित की थी, तब फिल्म के निर्माताओं ने जानकारी दी थी कि यह फिल्म बेहद लोकप्रिय रही मराठी फीचर फिल्म ‘प्रवास’ की हिंदी रीमेक है। शशांक उदापुरकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म  में निर्माता ओम छंगाणी ने काफी मोटी रकम का निवेश किया है। 


 
sunny deol movie safar facing problem to release because of this reason know here
सनी देओल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सनी देओल के करीबी मित्र विशाल राणा ने ये पूरा प्रोजेक्ट बनाया है और इस फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग सनी देओल ने फिल्म 'गदर 2' के सुपरहिट होने के तुरंत बाद की थी। साल 2024 के जनवरी महीने में सनी देओल की फिल्म 'सफर' की टीम ने कड़ाके की ठंड में बर्फीली हवाओं और घने कोहरे के बीच चंडीगढ़ के पास पांच दिनों की आउटडोर शूटिंग की थी और उसके बाद पूरी टीम मनाली की घनी बर्फ में शून्य से 20 डिग्रीसेल्सियस नीचे तापमान में भी शूटिंग करते नजर आई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sunny deol movie safar facing problem to release because of this reason know here
सनी देओल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस शेड्यूल के बाद फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाने का भी एलान किया गया था। फिल्म में सनी देओल के साथ सिमरन बग्गा मुख्य भूमिका में हैं और फिल्म के निर्माता इस फिल्म को रिलीज करने के लिए मुंबई के तमाम फिल्म प्रोडक्शन घरानों से मुलाकातें करते रहे हैं। ये फिल्म चूंकि एक्शन फिल्म नहीं है और बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों एक्शन के अलावा और कुछ दर्शक पसंद ही नहीं कर रहे हैं। 

विज्ञापन
sunny deol movie safar facing problem to release because of this reason know here
सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsunnydeol

फिल्म ‘सफर’ से जुड़े सूत्र बताते हैं कि इसके सैटेलाइट अधिकार, ओटीटी अधिकार और अन्य डिजिटल अधिकारों की वांछित रकम निर्माता अब तक हासिल नहीं कर पाए हैं। सनी देओल की एक फिल्म ‘जाट’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लिहाजा इसकी हाइप का फायदा उठाकर ‘सफर’ के निर्माता भी गंगा पार करने की जुगत में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed