फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: SSKTK का लीक हुआ वीडियो, वरुण धवन और सान्या मल्होत्रा का दिखा शानदार लुक

Mon, 23 Sep 2024 08:14 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 23 Sep 2024 08:14 PM IST
सार

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के सेट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है, जो अब प्रशंसकों के बीच जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सान्या मल्होत्रा और वरुण धवन साफ नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 18 अफ्रैल 2025 को रिलीज होगी।
 
विज्ञापन
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari varun dhawan shirtless sanya malhotra shimmery saree SSKTK leaked video report
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor, सोशल मीडिया
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के सेट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है, जो अब प्रशंसकों के बीच जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सान्या मल्होत्रा और वरुण धवन साफ नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 18 अफ्रैल 2025 को रिलीज होगी।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari varun dhawan shirtless sanya malhotra shimmery saree SSKTK leaked video report
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के सेट से दिखे वरुण और सान्या
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के सेट से एक वीडियो ऑनलाइन लीक हो गया है। वीडियो में वरुण धवन को शर्टलेस होकर सेट से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। उनके पीछे सान्या मल्होत्रा भी चमकीली लाल साड़ी में नजर आ रही हैं। इस फिल्म में वरुण और सान्या के अलावा जान्हवी कपूर और रोहित सराफ भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। 
Oscar 2025: 'ऑस्कर' में 'लापता लेडीज' के शामिल होने पर रवि किशन ने दी प्रतिक्रिया, बोले- बहुत खुश हूं मैं..
 
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari varun dhawan shirtless sanya malhotra shimmery saree SSKTK leaked video report
वरुण धवन-जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn, janhvikapoor
फिल्म के सेट से वीडियो हुआ लीक
इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक सेट दिखाया गया है जो एक बंगले जैसा दिखता है। वरुण धवन को बिना शर्ट के बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। उन्हें एक जोड़ी ढीली काली पैंट में देखा जा सकता है। उनके बाद लाल साड़ी में सान्या मल्होत्रा बाहर निकलती हैं। इस वीडियो ने फिल्म को लेकर प्रशंसकों की उत्सुकता को और अधिक बढ़ा दिया है।

View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari varun dhawan shirtless sanya malhotra shimmery saree SSKTK leaked video report
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
18 अप्रैल, 2025 को होगी रिलीज
वरुण धवन और जान्हवी कपूर की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की घोषणा के बाद से ही प्रशंसक इस फिल्म की कहानी, कलाकारों और बाकी सभी चीजों के बारे में अधिक जानने के लिए उत्सुक हैं। शशांक खेतान द्वारा निर्देशित यह फिल्म 18 अप्रैल, 2025 को रिलीज होगी। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में सान्या, रोहित, जान्हवी और वरुण के साथ बहुत ही दिलचस्प तालमेल साझा करेंगे।
Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने शुरू से किया ओरी का समर्थन? इन्फ्लुएंसर ने किया खुलासा
 
विज्ञापन
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari varun dhawan shirtless sanya malhotra shimmery saree SSKTK leaked video report
वरुण धवन-जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn, janhvikapoor
इन फिल्मों में नजर आएंगे वरुण-जान्हवी
काम की बात करें तो वरुण और जान्हवी इस साल कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। वरुण साउथ निर्देशक एटली के साथ थेरी के रीमेक में व्यस्त हैं, जो सामंथा रूथ प्रभु के साथ सिटाडेल इंडिया में दिखाई देंगे, वहीं जान्हवी सिद्धार्थ मल्होत्रा और टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म में नजर आएंगी। इसके अलावा जान्हवी अभिनेता जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म देवरा में नजर आएंगे। यह फिल्म उनकी तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू है। वरुण और जान्हवी ने नितेश तिवारी की बवाल में साथ काम किया है।
Arjun Kapoor: जब अर्जुन कपूर ने मजाक में वरुण धवन के बारे में कही थी बड़ी बात, फिल्म गरम मसाला से की थी तुलना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed