फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanguva: सूर्या की 'कांगुवा' से कल खलनायक की भूमिका का होगा खुलासा, फिल्म के पोस्टर ने बढ़ाया उत्साह

Fri, 26 Jan 2024 11:10 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 26 Jan 2024 11:10 PM IST
सार

सूर्या की फिल्म 'कांगुवा' का कल यानी कि 27 जनवरी को सुबह 11 बजे दर्शकों को कांगुवा के खलनायक को देखने का मौका मिलेगा। आज शुक्रवार को फिल्म के निर्माताओं ने एक दिलचस्प पोस्टर साझा कर दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
Suriya and Bobby Deol Starrer Kanguva Makers tomorrow Pan-India Film To revealed The Villain Udhiran
कांगुवा - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सुपरस्टार सूर्या की मचअवेटेड फिल्म 'कांगुवा' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। निर्माताओं ने स्टार के जन्मदिन के विशेष अवसर पर फिल्म का शानदार प्रोमो टीजर जारी किया था। तभी से दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। सूर्या के साथ इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल नजर आएंगे। कल सुबह 11 बजे दर्शक कांगुवा के खलनायक को देख पाएंगे।

Suriya and Bobby Deol Starrer Kanguva Makers tomorrow Pan-India Film To revealed The Villain Udhiran
कांगुवा - फोटो : सोशल मीडिया

सूर्या की फिल्म 'कांगुवा' का कल यानी कि 27 जनवरी को सुबह 11 बजे दर्शकों को कांगुवा के खलनायक को देखने का मौका मिलेगा। आज शुक्रवार को फिल्म के निर्माताओं ने एक दिलचस्प पोस्टर साझा कर दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है। निर्माताओं ने उधिरन का पोस्टर साझा कर लिखा, 'कांगुवा के शक्तिशाली उधिरन का कल सुबह 11 बजे खुलासा किया जाएगा, रोमांचित रहें, कांगुवा।' 

Dunki: सुनक सरकार पर चला शाहरुख की 'डंकी' का जादू, भारत के बाद अब ब्रिटेन की संसद में होगी फिल्म की स्क्रीनिंग

Suriya and Bobby Deol Starrer Kanguva Makers tomorrow Pan-India Film To revealed The Villain Udhiran
कांगुवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉबी देओल इस फिल्म में खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में बॉबी उधिरन के किरदार में दिखाई देंगे। कल 27 जनवरी को बॉबी देओल के लुक का पोस्टर रिलीज किया जाएगा। दर्शकों को उनके लुक का बेसब्री से इंतजार है। दर्शक फिल्म में बॉबी का किरदार देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं। इस फिल्म से बॉबी देओल अपना साउथ डेब्यू कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Suriya and Bobby Deol Starrer Kanguva Makers tomorrow Pan-India Film To revealed The Villain Udhiran
कांगुवा - फोटो : सोशल मीडिया

सिरुथाई शिवा के निर्देशन में बनी 'कांगुवा' एंटरटेनमेंट से भरपूर है। इस फिल्म में मानवीय भावनाएं, शक्तिशाली प्रदर्शन और बड़े पैमाने पर पहले कभी नहीं देखे गए एक्शन सीन देखने को मिलेंगे। इस पैन-इंडियन फिल्म 'कांगुवा' का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है , जिसे लेकर फिल्म की पूरी टीम उत्साहित है। सूर्या ने हाल ही में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी की है।

विज्ञापन
Suriya and Bobby Deol Starrer Kanguva Makers tomorrow Pan-India Film To revealed The Villain Udhiran
कांगुवा - फोटो : सोशल मीडिया

सूर्या और दिशा पटानी की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म का निर्देशन शिव ने किया है, जो अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर हिट फिल्मों के निर्माता हैं। फिल्म की अन्य स्टार कास्ट का खुलासा आने वाले समय में किया जाएगा। 'कंगुवा' के निर्माता इस फिल्म को 3डी में रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म 10 अलग-अलग भाषाओं में होगी, जो कई क्षेत्रों में लाखों दर्शकों तक पहुंचेगी। ये फिल्म इस साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

Mithun Chakraborty: पद्म भूषण जीतने पर मिथुन चक्रवर्ती की प्रतिक्रिया आई सामने, कहा- 'बहुत तकलीफ के बाद जब...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed