सुशांत सिंह राजपूत की आज 38वीं बर्थ एनिवर्सरी है। सुशांत हिंदी सिनेमा वे उभरते सितारें थे, जिन्हें हर वर्ग के दर्शक पसंद करते थे। अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी और इन फिल्मों को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने भी खूब सराहा। फिल्मी दुनिया से अलग सुशांत अपनी निजी जिंदगी में भी काफी दिलचस्प और जिंदादिल इंसान रहे। चलिए आज इस सुशांत के बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं।
Sushant Singh Rajput: निजी जिंदगी में भी काफी दिलचस्प और जिंदादिल इंसान थे सुशांत, हर वर्ग में थी फैन फॉलोइंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना शहर में हुआ। दिवंगत अभिनेता सुशांत चार बहनों के अकेले भाई थे। जैसे-जैसे सुशांत बड़े होते गए वैसे-वैसे उन्होंने कई बड़े सपनों को भी अपनी आंखों में सजाया, जिसे वे पूरा करना चाहते थे। उन्ही में से एक सपना उनके अभिनेता बनने का भी था। इस सपने को उन्होंने पूरा भी किया। टीवी के चर्चित सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से सुशांत ने घर-घर पहचाने जाने लगें। इसके बाद साल 2013 में उन्होंने फिल्म 'काई पो चे' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। सुशांत की पहली फिल्म से ही दर्शक उनके फैन बन गए। वहीं, बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां भी उनके प्रतिभा की कायल हो गई।
फिल्म 'काई पो चे' के बाद सुशांत 'शुद्ध देसी रोमांस' 'पीके' और 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी' में नजर आए, लेकिन उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट साल 2016 में आई फिल्म 'एमएस धोनी द अनटोल्ड' स्टोरी बनी। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी इस फिल्म ने 250 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया। इसके बाद सुशांत 'केदारनाथ' और 'सोनचिरैया' में भी नजर आए, जिसे खूब सराहा गया। बड़े पर्दे पर रिलीज हुई सुशांत की आखिरी फिल्म 'छिछोरे' थी।
Saturday Box Office: हनुमान-गुंटूर कारम का धांसू प्रदर्शन जारी, 'मैं अटल हूं' की कमाई में आया उछाल
एक बेहतरीन अभिनेता के साथ-साथ सुशांत बड़े दिलवाले भी थे। अपनी हर फिल्म के लिए करोड़ों रुपये की फीस चार्ज करने वाले सुशांत ने राजकुमार हिरानी की फिल्म पीके में एक छोटा सा किरदार निभाया था। इस फिल्म में अपने 15 मिनट के रोल के लिए उन्होंने राजकुमार हिरानी से कोई पैसे नहीं लिए। बाद में हिरानी ने उन्हें शगुन के तौर पर 21 रुपये दिए और सुशांत ने इसे खुशी-खुशी उसे स्वीकार कर लिया।
Bhagyashree: भाग्यश्री को लगा था सूरज बड़जात्या से शादी तय कर रहे माता-पिता, ऐसे दूर हुआ था संदेह
SSR Birthday: सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर बहन श्वेता ने साझा किया खास कोलाज, कैप्शन में लिखी दिल की बात