फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

25 Years of Taal: भारत ही नहीं, अमेरिका तक छा गई थी ऐश्वर्या राय-अनिल कपूर की फिल्म, इतना किया था कारोबार

Tue, 13 Aug 2024 12:17 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 13 Aug 2024 12:17 PM IST
विज्ञापन
Taal Movie silver jubilee: aishwarya rai and anil kapoor film Directed by Subhash Ghai completes 25 years
'ताल' फिल्म - फोटो : अमर उजाला

फिल्म 'ताल' की रिलीज को आज 25 साल हो गए हैं। यह फिल्म 13 अगस्त 1999 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन सुभाष घई ने किया था। ऐश्वर्या राय, अक्षय खन्ना और अनिल कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। फिल्म के साथ-साथ इस म्यूजिकल रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म का संगीत भी खूब हिट रहा था। आज फिल्म की एनिवर्सरी पर आइए जानते हैं इससे जुड़े रोचक किस्से...

Taal Movie silver jubilee: aishwarya rai and anil kapoor film Directed by Subhash Ghai completes 25 years
ताल - फोटो : सोशल मीडिया

गोविंदा और आमिर खान ने ठुकरा दी थी फिल्म
इस फिल्म में अनिल कपूर की भूमिका के लिए गोविंदा से संपर्क किया गया था। उन्होंने यह किरदार करने से मना कर दिया। इसके बाद आमिर खान को फिल्म ऑफर की गई, लेकिन उन्होने भी इनकार कर दिया। आखिर अनिल कपूर के हिस्से यह किरदार आया। हालांकि, कहा जाता है कि अनिल कपूर ने सुभाष घई को इस किरदार के लिए कमल हासन का नाम सुझाया था, लेकिन घई ने किसी तरह अनिल कपूर को राजी कर लिया।

Taal Movie silver jubilee: aishwarya rai and anil kapoor film Directed by Subhash Ghai completes 25 years
ताल - फोटो : सोशल मीडिया

यूएसए में बनाया था रिकॉर्ड
भारत में 'ताल' ने अच्छी कमाई की थी। बॉक्स ऑफिस पर यह सुपरहिट साबित हुई। साथ ही अमेरिका में भी इसे दर्शकों से खूब प्यार मिला। इसने यूएसए के बॉक्स ऑफिस पर टॉप 20 में जगह बनाई थी। ऐसा करने वाली यह पहली भारतीय मोशन पिक्चर थी। 
Priyanka Chopra: 'द ब्लफ' की शूटिंग खत्म कर लॉस एंजिल्स वापस लौटीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती-निक भी दिखे साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
Taal Movie silver jubilee: aishwarya rai and anil kapoor film Directed by Subhash Ghai completes 25 years
ताल - फोटो : सोशल मीडिया

बैकग्राउंड डांसर के रूप में शामिल हुए थे शाहिद कपूर 
इस फिल्म में एक्टर शाहिद कपूर भी नजर आए थे। इस फिल्म के गाने 'कहीं आग लगे' में शाहिद ने बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम किया था। वह श्यामक डावर मंडली का हिस्सा थे। यह सुभाष घई की तीसरी ऐसी फिल्म थी, जो भारतीय एनआरआई पर केंद्रित थी। इसके अलावा उनकी दो फिल्में 'परदेस' (1997) और 'यादें' (2001) हैं।
Stree2: स्ट्रेंजर थिंग्स 2 से कॉपी है स्त्री 2 का पोस्टर? हॉरर-कॉमेडी की रिलीज से पहले नेटिजन्स ने खोजी समानता

विज्ञापन
Taal Movie silver jubilee: aishwarya rai and anil kapoor film Directed by Subhash Ghai completes 25 years
ताल - फोटो : सोशल मीडिया

ओटीटी पर कहां देखें?
इस फिल्म के गाने- 'कहीं आग लगे लग जावे', 'नहीं सामने ये अलग बात है', 'मैं प्रेम का प्याला पी आया' खूब सुपरहिट रहे। म्यूजिक के अलावा इसकी कहानी और डायलॉग्स भी कमाल थे। यह फिल्म आज भी लोगों को पसंद है। ओटीटी पर यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। इस फिल्म को करीब 15 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था। फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन करीब 22.16 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, वर्ल्डवाइड कमाई 50.07 करोड़ रुपये रही थी।


Kangana Ranaut: राजनीति में उतरने के बाद कंगना का फिल्मी करियर हुआ प्रभावित, बोलीं- सांसद होना चुनौतीपूर्ण है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed