कुछ दिनों पहले कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 'चंपक चाचा' यानी अमित भट्ट के घायल होने की खबर सामने आई थी। इसके बाद से ही फैंस काफी परेशान थे। सोशल मीडिया पर यूजर्स 'चंपक चाचा' की तबीयत के बारे पूछ रहे थे। फैंस की चिंता को दूर करने के लिए अब खुद चंपक चाचा ने अपनी तबीयत के बारे में जानकारी दी है।
TMKOC: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 'चंपक चाचा' ने वीडियो शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट, जानिए अब कैसी है तबीयत?
तबीयत में हो रहा सुधार
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'चंपक चाचा' का किरदार निभाने वाले अमित भट्ट ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए मीडिया में चल रही खबरों का खंडन किया है। उन्होंने कहा, 'कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर 'चंपक चाचा' यानी अमित भट्ट का भयानक एक्सीडेंट होने की खबरें दिखाई जा रही हैं। मैं बताना चाहता हूं कि ये खबरें झूठी हैं। ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। बहुत छोटी सी चोट लगी है। मैं पूरी तरह से ठीक हूं। आपके सामने हूं।'
यह भी पढ़ें: Godfather OTT: ओटीटी पर रिलीज हुई चिरंजीवी की गॉडफादर, जानिए किस प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे फिल्म
इस सीन के दौरान लगी चोट
अमित भट्ट ने बताया कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सेट पर एक दृश्य शूट करना था, जिसमें उनके हाथ से सोढ़ी की गाड़ी का टायर छूट जाता है और वे उसके पीछे भागते हैं। शूट के दौरान टायर एक रिक्शा से टकराकर वापस आ गया और 'चंपक चाचा' के घुटने से टकरा गया था, जिससे उन्हें मामूली चोट आ गई। डॉक्टरों ने 10 से 12 दिनों तक आराम करने के लिए कहा है।
यह भी पढ़ें: Shriya Saran: 'दृश्यम 2' की अभिनेत्री श्रिया सरन ने कैमरे के सामने किया पति को किस, यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी
शूट पर कब लौटेंगे?
अमित भट्ट ने बताया कि वे गोकुलधाम और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के परिवार को बहुत याद कर रहे हैं। वे जल्दी से ठीक होकर शूट पर जाना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने अपने फैंस को चिंता न करने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें: Governors Awards: विदेशों में कायम 'आरआरआर' का जलवा, एसएस राजामौली ने की गवर्नर्स अवॉर्ड में शिरकत