सब्सक्राइब करें

Video: रैंप वॉक करते वक्त डगमगाए पाक अभिनेत्री के कदम, वायरल वीडियो देख अपने ही देश में उड़ने लगा मजाक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 16 Nov 2022 10:09 AM IST
विज्ञापन
Video: pakistani actress urwa hocane trolled for her ramp walk users says aapke bas ki nahi hai
उर्वा होकेन - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तानी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री उर्वा होके सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। दरसअल, उर्वा होके अक्सर अपने फैशन सेंस की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। हालांकि, इस बार अपने स्टाइल स्टेटमेंट के कारण ही नेटिजन्स के निशाने पर आ गई हैं। अभिनेत्री का वीडियो देख यूजर्स सोशल मीडिया पर सिर्फ एक ही बात कह रहे हैं, 'उर्वा, यह तुम्हारे बस की बात नहीं'। अब सवाल यह उठता है कि अभिनेत्री ने ऐसा क्या किया की उन्हें इस तरह आड़े हाथ लिया जा रहा है। 

Trending Videos
Video: pakistani actress urwa hocane trolled for her ramp walk users says aapke bas ki nahi hai
उर्वा होकेन - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, उर्वा होके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेत्री पैंटीन ब्राइडल कोर्चर वीक में डिजाइर रीमा एहसान के लिए रैंप पर वॉक करते नजर आ रही हैं। वीडियो में आप स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि उर्वा जैसे ही रैंप पर चलने के लिए आगे बढ़ती हैं, उनके कदम डगमगाने लगते हैं। उन्हें देख एक पल के लिए ऐसा लगाता जैसे मनो अभी रैंप पर गिर जाएंगी। हालांकि, किसी तरह लड़खड़ाते हुए उर्वा अपनी वॉक पूरी कर लेती हैं।

यह भी पढ़ें: पहली फिल्म सुपरहिट होने के बावजूद ये सितारे नहीं रख सके अपने स्टारडम को बरकरार, बुरी तरह हुए फ्लॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
Video: pakistani actress urwa hocane trolled for her ramp walk users says aapke bas ki nahi hai
उर्वा होकेन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री का यह खराब रैंप वॉक वाला वीडियो देख उनका उन्हीं के देश में मजाक उड़ने लगा है। एक यूजर्स ने लिखा, "अगली बार रैंप वॉक के लिए मॉडल्स को हायर करना"। अन्य यूजर ने कमेंट किया, "बीबी, लहंगा थोड़ा सामने से उठा लो...चलने में आसानी होगी"। इतना ही नहीं, यूजर्स उर्वा की स्लीव पर कटआउट डिजाइन का भी मजाक उड़ाने लगे। एक यूजर ने लिखा- 'सारे फटे हुए कपड़े पहना दिए इसको'।

यह भी पढ़ें: एफआईआर रद्द कराने के लिए सनी लियोनी ने खटाखटाया कोर्ट का दरवाजा, चार साल पहले दर्ज हुआ था केस

View this post on Instagram

A post shared by HUM Bridal Couture Week (@bcwpakistan)

Video: pakistani actress urwa hocane trolled for her ramp walk users says aapke bas ki nahi hai
उर्वा होकेन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि रैंप वॉक के लिए पाकिस्तानी अभिनेत्री ने व्हाइट लहंगा चोली कैरी की थी। उर्वा के व्हाइट लहंगे पर व्हाइट कलर की हैवी एम्ब्रॉयडरी हुई है। वीडियो में नजर आ रहा है कि अभिनेत्री ने लहंगा चोली पर लॉन्ग श्रग कैरी किया हुआ है। इसके साथ ही उर्वा ने अपने लुक को कम्प्लीट करने के लिए लहंगे पर मैचिंग व्हाइट नेकलेस, झुमके और टीके का सहारा लिया है। 

यह भी पढ़ें: कुमार सानू संग जुड़ा मीनाक्षी शेषाद्री का नाम, क्यों इंडस्ट्री छोड़ अचानक चली गई थीं विदेश

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed