फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Throwback Thursday: इतने रुपये में बनता था रामानंद सागर की रामायण का एक एपिसोड, कमाई का आंकड़ा तो कर देगा हैरान

Thu, 13 Oct 2022 10:28 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 13 Oct 2022 10:28 AM IST
विज्ञापन
throwback Thursday Ramanand sagar ramayan episode shooting cost almost 9 lakhs arvind trivedi dipika chikhlia
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी इंडस्ट्री में अब तक 'रामायण' पर कई धारावाहिक बने हैं, लेकिन साल 1987 में शुरू हुई रामानंद सागर की 'रामायण' का मुकाबला कोई नहीं कर पाया। इस धारावाहिक में अरुण गोविल 'राम' के किरदार में नजर आए और उनके अभिनय ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया था। अरुण गोविल राम के अवतार में इतने जचे थे कि लोग वर्षों बाद आज भी उन्हें राम मानते हैं। वहीं, 'सीता' के किरदार में दीपिका चिखलिया और 'रावण' के रूप में अरविंद त्रिवेदी नजर आए थे। इन लोगों ने 'रामायण' में इतना शानदार अभिनय किया था कि उस दौर के लोग आज भी 'रामायण' और इनके किरदारों को भूल नहीं पाए हैं। आज थ्रोबैक थर्सडे में हम आपको इस सीरियल के एक एपिसोड की लागत के बारे में बताते हैं।

throwback Thursday Ramanand sagar ramayan episode shooting cost almost 9 lakhs arvind trivedi dipika chikhlia
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

एक एपिसोड की इतनी रही लागत
'रामायण' में अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और अरविंद त्रिवेदी के अलावा, सुनील लहरी भी थे, जो लक्ष्मण के किरदार में नजर आए थे। आज के दौर में किसी भी सीरियल के एक एपिसोड को बनाने में करोड़ों की लागत आती है और जब बात किसी धार्मिक सीरियल की होती है तो इसका बजट भी बढ़ जाता है। इसी तरह फायदा भी होता है। दावा किया जाता है कि रामायण के एक एपिसोड को नौ लाख रुपये में तैयार किया जाता था और इस एक एपिसोड से ही मेकर्स को 40 लाख रुपये की कमाई होती थी। वहीं, पूरी कमाई को जोड़ा जाए तो यह लगभग 30 करोड़ से ज्यादा बैठती थी। 

यह भी पढ़ें:- Throwback Thursday: जब 'रामायण' के रावण ने हेमा मालिनी को जड़े थे 20 थप्पड़, क्या आपको पता है यह किस्सा

 

throwback Thursday Ramanand sagar ramayan episode shooting cost almost 9 lakhs arvind trivedi dipika chikhlia
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

सबसे ज्यादा देखें जाने वाला शो
रामानंद सागर की 'रामायण' के 78 एपिसोड्स प्रसारित हुए थे और हर एपिसोड 35 मिनट का होता था। इस सीरियल को पहले एपिसोड से ही दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला। उन दिनों आलम यह था कि यह सीरियल जब-जब टीवी पर प्रसारित होता था तब-तब सड़कों पर सन्नाटा हो जाता था। कहा जाता है कि हर कोई अपना काम छोड़कर सिर्फ यह सीरियल देखता था। हालांकि, यह सीरियल भारत के अलावा, 55 देशों में टेलीकास्ट हुआ था। इस शो की व्यूवरशिप उस समय 650 मिलियन थी। जो आज भी एक रिकॉर्ड है। इस सीरियल का नाम उस समय 'लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में सबसे ज्यादा देखें जाने वाले धार्मिक सीरीज के तौर पर दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें:- Monday Flashback: 'रावण' को नहीं पसंद थी पर्दे पर अश्लीलता, साफ-सुथरे मनोरंजन के हिमायती थे अरविंद त्रिवेदी

विज्ञापन
विज्ञापन
throwback Thursday Ramanand sagar ramayan episode shooting cost almost 9 lakhs arvind trivedi dipika chikhlia
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरी बार भी बनाया रिकॉर्ड
साल 1987 के बाद लॉकडाउन में भी 'रामायण' को एक बार फिर से दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया था और तब भी इस सीरियल को दर्शकों ने खूब प्यार मिला। एक्शन और एडवेंचर को पसंद करने वाले आज के युवाओं ने भी रामानंद सागर की 'रामायण' को खूब प्यार दिया। खास बात यह है कि दूसरी बार के प्रसारण में 'रामायण' ने इतिहास रच डाला था। लॉकडाउन के दिनों में इस शो के एक एपिसोड को 7.7 करोड़ लोगों ने देखा था, जिसके साथ यह सीरियल सबसे ज्यादा देखा जाने वाला कहा जाने लगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed